दैनिक भास्कर ने मोतिहारी के एक होटल में ‘सुरवीर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया। यह समारोह शहीदों के सम्मान और देश की सेवा में योगदान दे चुके सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। डीएम-एसपी ने कार्यक्रम को किया उद्घाटन इसमें मोतिहारी और बेतिया जिले के सेवानिवृत्त सेना के जवानों को सम्मानित किया गया। डीआईजी हर किशोर राय, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीआईजी बोले-ऐसे आयोजन से देशभक्ति को मिलता बल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी हर किशोर राय ने दैनिक भास्कर के इस आयोजन को एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों को सम्मानित करने की परंपरा कम देखने को मिलती है, और ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने इसे सैनिकों के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। समाज में सकारात्मक सोच-सम्मान का हो रहा विकास जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया के दौर में भी अखबार सबसे विश्वसनीय माध्यम हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर में प्रकाशित सामग्री को लोगों के लिए मार्गदर्शक बताया। जोरवाल ने शहीदों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी संस्थानों को करने चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और सम्मान की संस्कृति विकसित हो सके। कर्तव्य पालन के दौरान शहादत देने वालों को करें शामिल-SP पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दैनिक भास्कर को वीर जवानों और उनके योगदान को लगातार सामने लाने वाला अखबार बताया। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि भविष्य में इस सम्मान समारोह में उन पुलिस अधिकारियों, जवानों या चौकीदारों को भी शामिल किया जाए, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान शहादत दी है या असाधारण साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा बलों का मनोबल और मजबूत होगा। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह, सदर डीएसपी दिलीप सिंह और प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका सहित कई अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए पूर्व सैनिकों ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें समाज में सम्मान और गर्व का अनुभव कराते हैं। दैनिक भास्कर ने मोतिहारी के एक होटल में ‘सुरवीर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया। यह समारोह शहीदों के सम्मान और देश की सेवा में योगदान दे चुके सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। डीएम-एसपी ने कार्यक्रम को किया उद्घाटन इसमें मोतिहारी और बेतिया जिले के सेवानिवृत्त सेना के जवानों को सम्मानित किया गया। डीआईजी हर किशोर राय, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीआईजी बोले-ऐसे आयोजन से देशभक्ति को मिलता बल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी हर किशोर राय ने दैनिक भास्कर के इस आयोजन को एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों को सम्मानित करने की परंपरा कम देखने को मिलती है, और ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने इसे सैनिकों के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। समाज में सकारात्मक सोच-सम्मान का हो रहा विकास जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया के दौर में भी अखबार सबसे विश्वसनीय माध्यम हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर में प्रकाशित सामग्री को लोगों के लिए मार्गदर्शक बताया। जोरवाल ने शहीदों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी संस्थानों को करने चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और सम्मान की संस्कृति विकसित हो सके। कर्तव्य पालन के दौरान शहादत देने वालों को करें शामिल-SP पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दैनिक भास्कर को वीर जवानों और उनके योगदान को लगातार सामने लाने वाला अखबार बताया। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि भविष्य में इस सम्मान समारोह में उन पुलिस अधिकारियों, जवानों या चौकीदारों को भी शामिल किया जाए, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान शहादत दी है या असाधारण साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा बलों का मनोबल और मजबूत होगा। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह, सदर डीएसपी दिलीप सिंह और प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका सहित कई अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए पूर्व सैनिकों ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें समाज में सम्मान और गर्व का अनुभव कराते हैं।


