‘कांग्रेस नेता के भतीजे ने शादी के दो महीने बाद ही… मर्डर,’ नेता ने कहा- रिवॉल्वर से खेलने का शौकीन, गलती से लगी गोली

‘कांग्रेस नेता के भतीजे ने शादी के दो महीने बाद ही… मर्डर,’ नेता ने कहा- रिवॉल्वर से खेलने का शौकीन, गलती से लगी गोली

Yashrajsinh Gohil Suicide: अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है। यहां गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के क्लास-1 अधिकारी यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी राजेश्वरी गोहिल की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी और लगता था कि सब कुछ ठीक चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले बुधवार रात को दोनों के बीच एक झगड़ा भी हुआ था, जिसके चलते यशराज ने अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लिया। उसने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर 108 इमर्जेंसी सर्विस को फोन करके मदद मांगी।

जब डॉक्टर पहुंचे तो राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया। इमर्जेंसी टीम के जाते ही यशराज ने दूसरे कमरे में जाकर खुद को भी गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यशराज दिग्गज कांग्रेसी नेता शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे थे, जो राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवार से पूछताछ जारी है।

झगड़े से शुरू हुई खौफनाक रात

पुलिस के मुताबिक, यशराज और राजेश्वरी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि यशराज ने अपना रिवॉल्वर निकाल लिया। उन्होंने पहले राजेश्वरी को गोली मारी, फिर 108 पर कॉल कर मदद मांगी। इमर्जेंसी टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद टीम के जाते ही यशराज सदमे में चले गए और दूसरे कमरे में जाकर उसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक

यशराज सिंह गोहिल गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में हाल ही में क्लास-1 अधिकारी बने थे। ये बोर्ड बंदरगाहों, तटीय विकास और समुद्री कामों का प्रबंधन देखता है। वे दिग्गज कांग्रेसी नेता शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे थे, जो कांग्रेस के बड़े चेहरे हैं। शक्तिसिंह राज्य में पार्टी के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।

रिवॉल्वर से खेलने की आदत

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि यशराज न सिर्फ अपनी नौकरी में व्यस्त थे, बल्कि वह UPSC की तैयारी भी कर रहे थे। वह खुशमिजाज इंसान थे और राजेश्वरी के साथ खुशहाल जीवन जी रहे थे। दोनों ने अभी दो महीने पहले शादी की थी और विदेश घूमने की प्लानिंग भी कर रहे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता दोशी ने आगे कहा कि यशराज को रिवॉल्वर से खेलने की आदत थी और गलती से गोली चल गई, जो राजेश्वरी को लगी। सदमे में उन्होंने खुदकुशी कर ली। दोशी ने कहा कि पूरा परिवार सदमे में है और ये परिवार के लिए बेहद दर्दनाक घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *