रोहतक में जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत गांव भैयापुर और मकड़ौली खुर्द में कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम ने लगभग 13.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।। इस अभियान के तहत 3 निर्माणाधीन संरचनाओं, सीवरेज सिस्टम, 10 बाउंड्री वाल, पक्के सड़क नेटवर्क और डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण या अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस बल भी रहा तैनात भैयापुर और मकड़ौली खुर्द में चलाए गए इस तोड़फोड़ अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तोड़फोड़ दल के साथ तैनात था। अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें लोग जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने भी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी पूंजी को अवैध निर्माणों या डीलरों/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें। उन्होंने सलाह दी कि निवेश करने से पहले नागरिक सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अधिकारी बोले-अभियान जारी रहेगा गुप्ता ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी जीवन भर की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें, क्योंकि प्रशासन नियमित अंतराल पर ऐसी अवैध संरचनाओं को गिराने का अभियान चलाता है।


