नवादा नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर और फिल्म अभिनेता सागर इंडिया ने जिले में पहली बार ‘स्वच्छता संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ना था, ताकि नवादा को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए विचार-मंथन किया जा सके। इस संवाद कार्यक्रम में नवादा के कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने इसे जिले में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की मांग की। क्रिएटर्स ने नगर परिषद का आभार व्यक्त किया कि उन्हें स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया, जिससे वे अब सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता फैला सकेंगे। स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे कार्यक्रम के संयोजक इरफान ने सागर इंडिया की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सभी युवा उनके साथ हैं और नवादा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। व्यवस्थापक सोनल कुमार ने बताया कि पहली बार क्रिएटर्स को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है। कूड़े को डस्टबिन में डालने पर जोर दिया ब्रांड एंबेसडर अनुराधा पंडित ने युवाओं से अपील की कि सबकी भागीदारी जरूरी है और सभी अपने आसपास सफाई रखें तथा दूसरों को जागरूक करें। क्रिएटर्स धीरज कुमार ने सब्जी मंडी में विशेष जागरूकता की आवश्यकता बताई। इरफान ने नए पुल पर लाइटिंग और कूड़े को डस्टबिन में डालने पर जोर दिया, जबकि राजेश कुमार ने रैपर जैसे छोटे कूड़े को जेब में रखने की सलाह दी। शैलेश कुमार ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने और अतहर ने कूड़े को डस्टबिन में डालने की वकालत की। कार्यक्रम आगे विभिन्न वार्डों व मोहल्लों में जारी रहेगा सागर इंडिया ने बताया कि यह केवल शुरुआत है और यह कार्यक्रम आगे विभिन्न वार्डों व मोहल्लों में जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से भी स्वच्छता संबंधी विचार आमंत्रित किए। कार्यक्रम के अंत में सभी क्रिएटर्स ने नवादा को साफ-सुंदर रखने की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे स्वयं जागरूक रहेंगे तथा दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। यह प्रयास नवादा को स्वच्छ सर्वेक्षण में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नवादा नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर और फिल्म अभिनेता सागर इंडिया ने जिले में पहली बार ‘स्वच्छता संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ना था, ताकि नवादा को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए विचार-मंथन किया जा सके। इस संवाद कार्यक्रम में नवादा के कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने इसे जिले में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की मांग की। क्रिएटर्स ने नगर परिषद का आभार व्यक्त किया कि उन्हें स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया, जिससे वे अब सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता फैला सकेंगे। स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे कार्यक्रम के संयोजक इरफान ने सागर इंडिया की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सभी युवा उनके साथ हैं और नवादा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। व्यवस्थापक सोनल कुमार ने बताया कि पहली बार क्रिएटर्स को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है। कूड़े को डस्टबिन में डालने पर जोर दिया ब्रांड एंबेसडर अनुराधा पंडित ने युवाओं से अपील की कि सबकी भागीदारी जरूरी है और सभी अपने आसपास सफाई रखें तथा दूसरों को जागरूक करें। क्रिएटर्स धीरज कुमार ने सब्जी मंडी में विशेष जागरूकता की आवश्यकता बताई। इरफान ने नए पुल पर लाइटिंग और कूड़े को डस्टबिन में डालने पर जोर दिया, जबकि राजेश कुमार ने रैपर जैसे छोटे कूड़े को जेब में रखने की सलाह दी। शैलेश कुमार ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने और अतहर ने कूड़े को डस्टबिन में डालने की वकालत की। कार्यक्रम आगे विभिन्न वार्डों व मोहल्लों में जारी रहेगा सागर इंडिया ने बताया कि यह केवल शुरुआत है और यह कार्यक्रम आगे विभिन्न वार्डों व मोहल्लों में जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से भी स्वच्छता संबंधी विचार आमंत्रित किए। कार्यक्रम के अंत में सभी क्रिएटर्स ने नवादा को साफ-सुंदर रखने की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे स्वयं जागरूक रहेंगे तथा दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। यह प्रयास नवादा को स्वच्छ सर्वेक्षण में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


