मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट हुई है। मीडिडीह के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी (CSP) संचालक से हथियार के बल पर 4 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित सीएसपी संचालक सिंघरामविनय उर्फ गुड्डू जज़ुआर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह बैंक से कैश निकालकर अपने केंद्र की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह औराई-कटरा रोड पर मीडिडीह के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। अपराधियों ने पिस्तौल तानकर संचालक को जान से मारने की धमकी दी और बंधक बना लिया। हथियार लहराते हुए भागे बदमाश बदमाशों ने पलक झपकते ही रुपयों से भरा बैग छीना और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही औराई थानाध्यक्ष राजा कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी के निर्देश दिए। अलय वत्स डीएसपी पूर्वी 1 मुजफ्फरपुर ने बताया, “पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अपाची बाइक सवार बदमाशों के द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया गया है, तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।” व्यापारियों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े मुख्य सड़कों पर ऐसी घटनाएं होंगी, तो व्यापार करना असंभव हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बैंक और संवेदनशील मार्गों पर गश्ती बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, औराई पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए कड़ियां जोड़ रही है। मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट हुई है। मीडिडीह के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी (CSP) संचालक से हथियार के बल पर 4 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित सीएसपी संचालक सिंघरामविनय उर्फ गुड्डू जज़ुआर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह बैंक से कैश निकालकर अपने केंद्र की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह औराई-कटरा रोड पर मीडिडीह के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। अपराधियों ने पिस्तौल तानकर संचालक को जान से मारने की धमकी दी और बंधक बना लिया। हथियार लहराते हुए भागे बदमाश बदमाशों ने पलक झपकते ही रुपयों से भरा बैग छीना और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही औराई थानाध्यक्ष राजा कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी के निर्देश दिए। अलय वत्स डीएसपी पूर्वी 1 मुजफ्फरपुर ने बताया, “पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अपाची बाइक सवार बदमाशों के द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया गया है, तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।” व्यापारियों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े मुख्य सड़कों पर ऐसी घटनाएं होंगी, तो व्यापार करना असंभव हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बैंक और संवेदनशील मार्गों पर गश्ती बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, औराई पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए कड़ियां जोड़ रही है।


