गयाजी में स्विफ्ट डिजायर से हो रही शराब की तस्करी:पटना–डोभी रोड पर 306 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर अरेस्ट

गयाजी में स्विफ्ट डिजायर से हो रही शराब की तस्करी:पटना–डोभी रोड पर 306 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर अरेस्ट

गयाजी में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में चाकन्द थाना पुलिस ने पटना–डोभी मुख्य रास्ते पर कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से विदेशी शराब जब्त की है। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, डोभी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को शक के आधार पर रोका गया। जांच शुरू होते ही ड्राइवर घबरा गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिक्की और पीछे की सीट पर रखे झोलों से विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। कुल 306 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी मात्रा करीब 229.500 लीटर बताई जा रही है। शराब की हो रही थी तस्करी कार्रवाई में पुलिस ने नयन मुखर्जी को मौके से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि शराब की यह खेप बिहार में अवैध रूप से खपाने के इरादे से लाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कौन सा गिरोह काम कर रहा है और शराब कहां से लाई गई थी। कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक उमेश चंद्र राय, एएसआई दूषमा कुमारी, सशस्त्र सिपाही विषय कुठे राय समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिना किसी चूक के तस्कर को दबोच लिया। गयाजी में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में चाकन्द थाना पुलिस ने पटना–डोभी मुख्य रास्ते पर कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से विदेशी शराब जब्त की है। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, डोभी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को शक के आधार पर रोका गया। जांच शुरू होते ही ड्राइवर घबरा गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिक्की और पीछे की सीट पर रखे झोलों से विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। कुल 306 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी मात्रा करीब 229.500 लीटर बताई जा रही है। शराब की हो रही थी तस्करी कार्रवाई में पुलिस ने नयन मुखर्जी को मौके से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि शराब की यह खेप बिहार में अवैध रूप से खपाने के इरादे से लाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कौन सा गिरोह काम कर रहा है और शराब कहां से लाई गई थी। कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक उमेश चंद्र राय, एएसआई दूषमा कुमारी, सशस्त्र सिपाही विषय कुठे राय समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिना किसी चूक के तस्कर को दबोच लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *