पूर्णिया में सरस्वती पूजा पर डीजे-अश्लील गानों पर प्रतिबंध:एसपी बोलीं- नियम तोड़ा तो सख्त कार्रवाई करेंगे, पूजा पंडालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य

पूर्णिया में सरस्वती पूजा पर डीजे-अश्लील गानों पर प्रतिबंध:एसपी बोलीं- नियम तोड़ा तो सख्त कार्रवाई करेंगे, पूजा पंडालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य

पूर्णिया में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी स्वीटी सहरावत ने साफ तौर से कहा है कि सरस्वती पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने, अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाली पूजा समितियों, आयोजकों और संबंधित लाइसेंस धारकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी पूजा पंडालों के लिए प्रशासनिक अनुमति यानी लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। बिना लाइसेंस पंडाल स्थापित करने, तय रूट से हटकर मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालने या प्रशासन के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी, शराबखोरी, अशांति फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल को पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों में किया तैनात एसपी स्वीटी सहरावत ने जानकारी दी कि पूरे जिले में दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारियों को पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया गया है। सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आम लोगों, पूजा समितियों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कहीं डीजे बजाने, अश्लील गाने, अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या दिखे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि सरस्वती पूजा जिले में बिना किसी व्यवधान के, शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो, ताकि सभी लोग पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मना सकें। पूर्णिया में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी स्वीटी सहरावत ने साफ तौर से कहा है कि सरस्वती पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने, अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाली पूजा समितियों, आयोजकों और संबंधित लाइसेंस धारकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी पूजा पंडालों के लिए प्रशासनिक अनुमति यानी लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। बिना लाइसेंस पंडाल स्थापित करने, तय रूट से हटकर मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालने या प्रशासन के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी, शराबखोरी, अशांति फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल को पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों में किया तैनात एसपी स्वीटी सहरावत ने जानकारी दी कि पूरे जिले में दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारियों को पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया गया है। सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आम लोगों, पूजा समितियों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कहीं डीजे बजाने, अश्लील गाने, अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या दिखे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि सरस्वती पूजा जिले में बिना किसी व्यवधान के, शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो, ताकि सभी लोग पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मना सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *