चित्रकूट में ओवरलोड ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत:गाड़ी छोड़कर चालक फरार, डंपर में लोड था पत्थर

चित्रकूट में ओवरलोड ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत:गाड़ी छोड़कर चालक फरार, डंपर में लोड था पत्थर

चित्रकूट में गुरुवार को एक डंपर ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पत्थर से लदे एक ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई। जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा शाम करीब 4:50 बजे हुआ। पत्थरों से लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में बच्ची जोगी नामक बुजुर्ग आ गए। ट्रक उन्हें लगभग 5 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भरतकूप थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अभय राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मृतक के परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों का आवागमन लगातार जारी रहता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक की पहचान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *