समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। इसमें छतौना गांव निवासी 35 साल के सुनील राम को तर छेबिया से हमला करने के आरोप में पकड़ा गया है। मामला 14 अक्टूबर 2025 का है, जब छतौना गांव की काजल देवी ने मुफस्सिल थाने में सुनील राम के खिलाफ प्राथमिकी (संख्या 23/26) दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, बच्चे के विवाद को लेकर सुनील राम ने उनके घर में घुसकर उनकी सास कुशमा देवी पर हमला कर दिया था। हमले में फटा था महिला का सिर इस हमले में कुशमा देवी का सिर फट गया था। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में कई दिनों तक उनका इलाज चला। मुफस्सिल थाने के पुलिस पदाधिकारी नईम अंसारी ने बताया कि सुनील राम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार भाग रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर छतौना गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सुनील राम ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं और सभी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अधिकारी नईम अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील राम के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। इसमें छतौना गांव निवासी 35 साल के सुनील राम को तर छेबिया से हमला करने के आरोप में पकड़ा गया है। मामला 14 अक्टूबर 2025 का है, जब छतौना गांव की काजल देवी ने मुफस्सिल थाने में सुनील राम के खिलाफ प्राथमिकी (संख्या 23/26) दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, बच्चे के विवाद को लेकर सुनील राम ने उनके घर में घुसकर उनकी सास कुशमा देवी पर हमला कर दिया था। हमले में फटा था महिला का सिर इस हमले में कुशमा देवी का सिर फट गया था। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में कई दिनों तक उनका इलाज चला। मुफस्सिल थाने के पुलिस पदाधिकारी नईम अंसारी ने बताया कि सुनील राम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार भाग रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर छतौना गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सुनील राम ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं और सभी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अधिकारी नईम अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील राम के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।


