CSPGCL Recruitment 2026: अगर आपने आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब नौकरी को लेकर असमंजस में हैं, तो छत्तीसगढ़ से आई यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। राज्य की बिजली उत्पादन कंपनी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह मौका खास तौर पर उन फ्रेशर युवाओं के लिए है, जिन्हें अनुभव की कमी के कारण नौकरी नहीं मिल पा रही। अप्रेंटिसशिप के जरिए न सिर्फ काम सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि हर महीने तय स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspgcl.co.in के जरिए किया जा सकता है।
CSPGCL Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती
CSPGCL की इस भर्ती में कुल 245 अप्रेंटिस पद रखे गए हैं। कंपनी ने अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पद बांटे हैं। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 105 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 65 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 55 पद तय हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।
CSPGCL Recruitment 2026: योग्यता क्या होनी चाहिए?
- जिस पद के लिए आवेदन करना है, उम्मीदवार का उसी के अनुसार योग्य होना जरूरी है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन होना चाहिए।
- BSc और BCA पास कैंडिडेट्स भी इस कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए राज्य के तकनीकी बोर्ड या मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।
- वहीं आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।
CSPGCL Vacancy 2026: स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया
अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को 9,600 रुपये से लेकर 12,300 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड पद और योग्यता के अनुसार तय किया गया है। चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।


