बाइक और भैंस की टक्कर में एक की मौत:मधुबनी में एक बाइक पर बैठे 2 लड़के घर लौट रहे थे, एक गंभीर जख्मी

बाइक और भैंस की टक्कर में एक की मौत:मधुबनी में एक बाइक पर बैठे 2 लड़के घर लौट रहे थे, एक गंभीर जख्मी

मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव में बुधवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 10 बजे हुई। मृतक की पहचान फुलपरास निवासी अविनाश कुमार उर्फ ललन (30) के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवा बरही गांव का निवासी जीवछ यादव बताया जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा। बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया गंभीर रूप से घायल जीवछ यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है। मृतक के रिश्तेदार शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अविनाश और जीवछ एक ही बाइक पर लौकही से अपने घर लौट रहे थे। धबही गांव के ईंट भट्ठे के पास उनकी बाइक एक भैंसे से टकरा गई। इस टक्कर में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को दरभंगा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव में बुधवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 10 बजे हुई। मृतक की पहचान फुलपरास निवासी अविनाश कुमार उर्फ ललन (30) के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवा बरही गांव का निवासी जीवछ यादव बताया जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा। बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया गंभीर रूप से घायल जीवछ यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है। मृतक के रिश्तेदार शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अविनाश और जीवछ एक ही बाइक पर लौकही से अपने घर लौट रहे थे। धबही गांव के ईंट भट्ठे के पास उनकी बाइक एक भैंसे से टकरा गई। इस टक्कर में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को दरभंगा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *