फतेहाबाद पुलिस ने हेरोइन समेत मुख्य सप्लायर पकड़ा:पहले पकड़े गए आरोपी ने बताया ठिकाना; नेटवर्क की तलाश जारी

फतेहाबाद पुलिस ने हेरोइन समेत मुख्य सप्लायर पकड़ा:पहले पकड़े गए आरोपी ने बताया ठिकाना; नेटवर्क की तलाश जारी

सिरसा जिले की रतिया पुलिस ने हेरोइन सप्लाई के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को नियमानुसार कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि मामले में पुलिस टीम ने पहले हरदीप उर्फ दीपू पुत्र आत्माराम निवासी मोहम्मदपुर सोत्र को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 7.27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस बरामदगी के आधार पर थाना शहर रतिया में 20 जनवरी 2026 को अभियोग संख्या 25 अंतर्गत धारा 21(बी), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस महिला निरीक्षक पुष्पा के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी हरदीप उर्फ दीपू से की गई पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंची। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को काबू किया। मुख्य सप्लायर की पहचान आलोक उर्फ लोकी पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी वार्ड नंबर 11, भूना के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *