जसीडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन और ट्रक की टक्कर:फाटक बंद न होने से हुआ हादसा, दो बाइक भी ट्रक के नीचे दबी; यात्री बाल-बाल बचे

जसीडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन और ट्रक की टक्कर:फाटक बंद न होने से हुआ हादसा, दो बाइक भी ट्रक के नीचे दबी; यात्री बाल-बाल बचे

देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जसीडीह से आसनसोल जा रही गोंडा-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन की धान लदे एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो मोटरसाइकिलें भी उसके नीचे दब गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। ट्रक कुछ दूरी तक घिसटता चला गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय रेलवे फाटक पूरी तरह बंद नहीं था। इसी दौरान धान से लदा ट्रक फाटक पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन फाटक पर आ गई और ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले, वहीं ट्रक चालक भी सुरक्षित उतरने में सफल रहा। हादसे के कारण देवघर-गिरिडीह मुख्य सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। क्षतिग्रस्त ट्रक और अन्य वाहनों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें आश्वस्त किया। सूचना मिलते ही आरपीएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिलों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जसीडीह से आसनसोल जा रही गोंडा-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन की धान लदे एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो मोटरसाइकिलें भी उसके नीचे दब गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। ट्रक कुछ दूरी तक घिसटता चला गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय रेलवे फाटक पूरी तरह बंद नहीं था। इसी दौरान धान से लदा ट्रक फाटक पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन फाटक पर आ गई और ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले, वहीं ट्रक चालक भी सुरक्षित उतरने में सफल रहा। हादसे के कारण देवघर-गिरिडीह मुख्य सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। क्षतिग्रस्त ट्रक और अन्य वाहनों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें आश्वस्त किया। सूचना मिलते ही आरपीएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिलों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *