किशनगंज में 2 बच्चियां महंगे सामान खरीदने के बाद भागी:दोनों के पास मिली बड़ी रकम, पुलिस जांच में जुटी

किशनगंज में 2 बच्चियां महंगे सामान खरीदने के बाद भागी:दोनों के पास मिली बड़ी रकम, पुलिस जांच में जुटी

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली इलाके में बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां 10 से 12 साल की दो बच्चियों के पास अचानक बड़ी रकम देखी गई, जिसके बाद उन्होंने महंगे सामान खरीदे। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बच्चियों ने पहले दो नई साइकिलें खरीदीं और फिर एक मोबाइल फोन भी लिया। वे एक मॉल में कपड़े खरीदने भी गई थीं। इतनी कम उम्र में बच्चियों द्वारा की गई महंगी खरीदारी देखकर दुकानदारों को संदेह हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये बच्चियां आमतौर पर भीख मांगती हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चियों को रोककर पूछताछ भी शुरू की संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चियों को रोककर पूछताछ भी शुरू की। पूछताछ के दौरान बच्चियां घबरा गईं और मौका पाकर अपनी साइकिलें वहीं छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों साइकिलों को जब्त कर लिया मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों साइकिलों को जब्त कर लिया। घटनास्थल से दो नए मोबाइल फोन, दो नई साइकिलें, नए कपड़े और एक बैग से 500 रुपए भी बरामद किए गए हैं। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। पुलिस बच्चियों की पहचान करने और उनके पास इतनी बड़ी रकम आने के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल जांच जारी है। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली इलाके में बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां 10 से 12 साल की दो बच्चियों के पास अचानक बड़ी रकम देखी गई, जिसके बाद उन्होंने महंगे सामान खरीदे। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बच्चियों ने पहले दो नई साइकिलें खरीदीं और फिर एक मोबाइल फोन भी लिया। वे एक मॉल में कपड़े खरीदने भी गई थीं। इतनी कम उम्र में बच्चियों द्वारा की गई महंगी खरीदारी देखकर दुकानदारों को संदेह हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये बच्चियां आमतौर पर भीख मांगती हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चियों को रोककर पूछताछ भी शुरू की संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चियों को रोककर पूछताछ भी शुरू की। पूछताछ के दौरान बच्चियां घबरा गईं और मौका पाकर अपनी साइकिलें वहीं छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों साइकिलों को जब्त कर लिया मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों साइकिलों को जब्त कर लिया। घटनास्थल से दो नए मोबाइल फोन, दो नई साइकिलें, नए कपड़े और एक बैग से 500 रुपए भी बरामद किए गए हैं। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। पुलिस बच्चियों की पहचान करने और उनके पास इतनी बड़ी रकम आने के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *