फरीदाबाद में देर रात दुकान में लगी आग:पड़ोसी ने लपटें उठती देख बुलाई फायर ब्रिगेड; जान-बूझकर लगाने की आशंका

फरीदाबाद में देर रात दुकान में लगी आग:पड़ोसी ने लपटें उठती देख बुलाई फायर ब्रिगेड; जान-बूझकर लगाने की आशंका

फरीदाबाद जिले के सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी गेट नंबर-1 के पास सुबह एक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। गुरुवार तड़के करीब सुबह 3 बजे की घटना बताई जा रही है। आग लगने के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट के साथ-साथ आगजनी की आशंका भी जताई जा रही है। बराबर में एक वाइन शॉप संचालित जानकारी के अनुसार जिस दुकान में आग लगी, उसके बराबर में एक वाइन शॉप संचालित होती है। वाइन शॉप के सेल्समैन प्रदीप कुमार ने बताया कि तड़के सुबह करीब 3 बजे एक राहगीर वाइन शॉप के अंदर आया। पहले उन्हें लगा कि वह कोई सामान खरीदने आया है, लेकिन उसने बताया कि बराबर की दुकान में आग लगी हुई है। बाहर निकलकर देखा, तो दुकान से तेज लपटें और धुआं उठ रहा था। 10 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड इसके बाद तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और लगभग 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो आसपास की दुकानों और वाइन शॉप तक आग फैल सकती थी। दुकान में रखा सामान जलकर राख आग लगने से दुकान के अंदर रखा दो डीप फ्रीजर, नमकीन, कुरकुरे की पैकेट, सिगरेट की डिबिया, कुर्सी-टेबल, काउंटर टेबल समेत अन्य खाने-पीने का सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान मालिक को करीब डेढ़ से दो लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। वाइन शॉप के सेल्समैन प्रदीप कुमार ने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि जान बूझकर लगाई गई हो सकती है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी दुकान के पीछे की तरफ आग लगाने की कोशिश की गई थी, जहां जले हुए निशान पाए गए थे, लेकिन उस दिन आग नहीं लग पाई थी। अब दो दिन बाद अचानक दुकान में आग लगना कई सवाल खड़े कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *