यारपुर में नया गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन:60% काम हुआ पूरा, जल्द शुरू होगा मशीन इंस्टॉलेशन, साइंटिफिक तरीके से होगा कचरे का सेग्रीगेशन

यारपुर में नया गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन:60% काम हुआ पूरा, जल्द शुरू होगा मशीन इंस्टॉलेशन, साइंटिफिक तरीके से होगा कचरे का सेग्रीगेशन

पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल अंतर्गत वर्तमान में संचालित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को यारपुर क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं, बचे हुए काम को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके निर्माण कार्य के साथ-साथ ही मशीन इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके बाद कचरे के कलेक्शन, सेग्रीगेशन और ट्रांसफर की व्यवस्था अधिक प्रभावी रूप से संचालित होगी। कचरे का साइंटिफिक तरीके से सेग्रीगेशन होगा नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यारपुर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण और शिफ्टिंग पटना नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कचरे का साइंटिफिक तरीके से सेग्रीगेशन और मैनेजमेंट होने से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी। स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही काम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। कचरा अनलोड करने के बाद गाड़ियां अपने आप धुल कर निकलेंगी यारपुर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पूरी तरह से ऑटोमेटेड होगा। इसे 10.79 करोड़ रुपए में तैयार किया जा रहा है। यहां कचरा अपने आप लोड और अनलोड होगा। इसके साथ ही कचरा अनलोड करने के बाद गाड़ियां अपने आप धुल कर निकलेंगी। इसके लिए यहां विशेष रूप से डिजाइन की गयी वाशिंग पिट बनाई जाएगी। इसमें अलग-अलग एंगल से तेजी से पानी फेंकने वाले जेटी इस तरह लगे होंगे कि यहां से होकर गुजरने के दौरान महज दो-तीन मिनट में वाहन धुल जाएंगे। पूरी तरह ढका होने के कारण इस कचरा ट्रांसफर स्टेशन के आसपास रहने वालों या उनके पास से गुजरनेवालों को बदबू नहीं झेलनी पड़ेगी। पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल अंतर्गत वर्तमान में संचालित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को यारपुर क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं, बचे हुए काम को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके निर्माण कार्य के साथ-साथ ही मशीन इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके बाद कचरे के कलेक्शन, सेग्रीगेशन और ट्रांसफर की व्यवस्था अधिक प्रभावी रूप से संचालित होगी। कचरे का साइंटिफिक तरीके से सेग्रीगेशन होगा नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यारपुर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण और शिफ्टिंग पटना नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कचरे का साइंटिफिक तरीके से सेग्रीगेशन और मैनेजमेंट होने से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी। स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही काम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। कचरा अनलोड करने के बाद गाड़ियां अपने आप धुल कर निकलेंगी यारपुर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पूरी तरह से ऑटोमेटेड होगा। इसे 10.79 करोड़ रुपए में तैयार किया जा रहा है। यहां कचरा अपने आप लोड और अनलोड होगा। इसके साथ ही कचरा अनलोड करने के बाद गाड़ियां अपने आप धुल कर निकलेंगी। इसके लिए यहां विशेष रूप से डिजाइन की गयी वाशिंग पिट बनाई जाएगी। इसमें अलग-अलग एंगल से तेजी से पानी फेंकने वाले जेटी इस तरह लगे होंगे कि यहां से होकर गुजरने के दौरान महज दो-तीन मिनट में वाहन धुल जाएंगे। पूरी तरह ढका होने के कारण इस कचरा ट्रांसफर स्टेशन के आसपास रहने वालों या उनके पास से गुजरनेवालों को बदबू नहीं झेलनी पड़ेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *