बेतिया गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में बुधवार देर रात क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी मृतका सुशीला देवी के परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर डॉक्टर द्वारा मरीज के परिजनों की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड भी मारपीट में शामिल नजर आ रहे हैं। मृतका सुशीला देवी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रिश्चियन क्वार्टर की रहने वाली थीं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान सुशीला देवी की मौत हुई, जिसके बाद जब उन्होंने सवाल उठाया तो डॉक्टरों ने उनसे बदसलूकी की और मामला हाथापाई में बदल गया। युवक ने डॉक्टर को मारा थप्पड़ हालांकि, इस पूरे मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि मरीज को “ब्रॉट डेड” स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इंटर्न डॉक्टर द्वारा पल्स और बीपी की जांच की जा रही थी, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर डॉक्टर ने जांच कर मरीज को मृत घोषित किया। इसी दौरान मृतका के साथ आए एक व्यक्ति ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया और आरोप लगाया कि मास्क हटाने के कारण मरीज की मौत हुई है। इसके बाद ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई अधीक्षक ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो को नकारात्मक तरीके से फैलाया जा रहा है। फिलहाल अस्पताल स्तर से कोई जांच आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने की संभावना है। जरूरत पड़ने पर जांच समिति गठित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि,यह कोई पहली घटना नहीं है। GMCH में इससे पहले भी तीन-चार मामलों में डॉक्टरों द्वारा मरीज के परिजनों की पिटाई के आरोप लग चुके हैं। कुछ समय पहले जीविका दीदियों से भोजन देने में देरी को लेकर हुए विवाद में भी डॉक्टरों द्वारा मारपीट की गई थी। आए दिन मरीजों के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा की शिकायतें सामने आ रही हैं।लगातार हो रही ऐसी घटनाएं GMCH की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। बेतिया गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में बुधवार देर रात क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी मृतका सुशीला देवी के परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर डॉक्टर द्वारा मरीज के परिजनों की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड भी मारपीट में शामिल नजर आ रहे हैं। मृतका सुशीला देवी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रिश्चियन क्वार्टर की रहने वाली थीं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान सुशीला देवी की मौत हुई, जिसके बाद जब उन्होंने सवाल उठाया तो डॉक्टरों ने उनसे बदसलूकी की और मामला हाथापाई में बदल गया। युवक ने डॉक्टर को मारा थप्पड़ हालांकि, इस पूरे मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि मरीज को “ब्रॉट डेड” स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इंटर्न डॉक्टर द्वारा पल्स और बीपी की जांच की जा रही थी, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर डॉक्टर ने जांच कर मरीज को मृत घोषित किया। इसी दौरान मृतका के साथ आए एक व्यक्ति ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया और आरोप लगाया कि मास्क हटाने के कारण मरीज की मौत हुई है। इसके बाद ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई अधीक्षक ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो को नकारात्मक तरीके से फैलाया जा रहा है। फिलहाल अस्पताल स्तर से कोई जांच आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने की संभावना है। जरूरत पड़ने पर जांच समिति गठित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि,यह कोई पहली घटना नहीं है। GMCH में इससे पहले भी तीन-चार मामलों में डॉक्टरों द्वारा मरीज के परिजनों की पिटाई के आरोप लग चुके हैं। कुछ समय पहले जीविका दीदियों से भोजन देने में देरी को लेकर हुए विवाद में भी डॉक्टरों द्वारा मारपीट की गई थी। आए दिन मरीजों के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा की शिकायतें सामने आ रही हैं।लगातार हो रही ऐसी घटनाएं GMCH की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।


