दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड में जीविका की ओर से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य में युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मेले में 696 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिनमें से 315 का ऑन द स्पॉट चयन किया गया। मिथिला परंपरा के अनुसार जीविका दीदियों ने अतिथियों का पाग, चादर और पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी, बीपीएम निशान्त कुमार, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद युवाओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। सुबह से ही मेला परिसर में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि दिखी। युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला युवाओं और जीविका दीदियों के लिए एक सशक्त मंच है। जहां उन्हें न केवल रोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि सही मार्गदर्शन और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा भी मिलती है। जीविका का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सतत आजीविका से जोड़कर सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। बीपीएम निशांत कुमार ने बताया कि यह पहल ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में सुनियोजित रणनीति के तहत प्रशिक्षण, परामर्श और विभिन्न योजनाओं से जोड़कर युवाओं एवं जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। रोजगार के नए अवसर संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और युवाओं के भविष्य की दिशा तय करने में मदद करते हैं। सही मार्गदर्शन से ही रोजगार और स्वरोजगार की नई राह खुलती है, जो जिले के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाती है। रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने कहा कि इस रोजगार मेले में 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कई कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि कुल 696 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से 315 युवाओं का सीधी भर्ती के लिए चयन, 45 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु चयन और 70 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। कार्यक्रम में जीविका जिला कार्यालय से शांतनु ठाकुर, आशीष कुमार, ब्रजेश कुमार, रश्मि कुमारी, संतोष कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, नरेश कुमार, अजय राव, बीपीएम सुकेश मिश्रा सहित प्रखंड कार्यालय के रमेश पासवान, रचना पराशर, अमर रावत, जेआरपी संतोष पासवान, अजित और मुकेश कुमार मौजूद रहे। दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड में जीविका की ओर से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य में युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मेले में 696 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिनमें से 315 का ऑन द स्पॉट चयन किया गया। मिथिला परंपरा के अनुसार जीविका दीदियों ने अतिथियों का पाग, चादर और पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी, बीपीएम निशान्त कुमार, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद युवाओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। सुबह से ही मेला परिसर में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि दिखी। युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला युवाओं और जीविका दीदियों के लिए एक सशक्त मंच है। जहां उन्हें न केवल रोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि सही मार्गदर्शन और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा भी मिलती है। जीविका का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सतत आजीविका से जोड़कर सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। बीपीएम निशांत कुमार ने बताया कि यह पहल ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में सुनियोजित रणनीति के तहत प्रशिक्षण, परामर्श और विभिन्न योजनाओं से जोड़कर युवाओं एवं जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। रोजगार के नए अवसर संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और युवाओं के भविष्य की दिशा तय करने में मदद करते हैं। सही मार्गदर्शन से ही रोजगार और स्वरोजगार की नई राह खुलती है, जो जिले के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाती है। रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने कहा कि इस रोजगार मेले में 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कई कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि कुल 696 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से 315 युवाओं का सीधी भर्ती के लिए चयन, 45 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु चयन और 70 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। कार्यक्रम में जीविका जिला कार्यालय से शांतनु ठाकुर, आशीष कुमार, ब्रजेश कुमार, रश्मि कुमारी, संतोष कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, नरेश कुमार, अजय राव, बीपीएम सुकेश मिश्रा सहित प्रखंड कार्यालय के रमेश पासवान, रचना पराशर, अमर रावत, जेआरपी संतोष पासवान, अजित और मुकेश कुमार मौजूद रहे।


