मुजफ्फरपुर में यूरिया खाद की आड़ में तस्करी:राजस्थान नंबर की पिकअप से 95 पेटी शराब जब्त, बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था; ड्राइवर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में यूरिया खाद की आड़ में तस्करी:राजस्थान नंबर की पिकअप से 95 पेटी शराब जब्त, बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था; ड्राइवर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मनियारी थाना पुलिस ने यूरिया खाद की आड़ में तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। राजस्थान नंबर की पिकअप वैन से 95 पेटियां(853 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है। मनियारी थाना के सब इंस्पेक्टर और एलटीएफ (Liquor Task Force) प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्ती और वाहन जांच अभियान पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि यूरिया खाद से लदी एक राजस्थान नंबर की पिकअप वैन भुजंगी चौक से महुआ की ओर जा रही है, जिसमें अवैध शराब हो सकती है। बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया। पुलिस ने वैन को ओवरटेक कर रोका। चालक ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और गाड़ी में खाद होने का दावा किया। संदिग्ध हाव-भाव देखकर पुलिस ने गहन तलाशी ली, जिसमें बोरियों के नीचे अवैध शराब की पेटियां मिलीं। पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने जिले के कई स्थानीय शराब कारोबारियों के नामों का खुलासा किया है, जो इस अवैध धंधे में शामिल है। सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि चालक से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की जा रही है। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मनियारी थाना पुलिस ने यूरिया खाद की आड़ में तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। राजस्थान नंबर की पिकअप वैन से 95 पेटियां(853 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है। मनियारी थाना के सब इंस्पेक्टर और एलटीएफ (Liquor Task Force) प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्ती और वाहन जांच अभियान पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि यूरिया खाद से लदी एक राजस्थान नंबर की पिकअप वैन भुजंगी चौक से महुआ की ओर जा रही है, जिसमें अवैध शराब हो सकती है। बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया। पुलिस ने वैन को ओवरटेक कर रोका। चालक ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और गाड़ी में खाद होने का दावा किया। संदिग्ध हाव-भाव देखकर पुलिस ने गहन तलाशी ली, जिसमें बोरियों के नीचे अवैध शराब की पेटियां मिलीं। पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने जिले के कई स्थानीय शराब कारोबारियों के नामों का खुलासा किया है, जो इस अवैध धंधे में शामिल है। सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि चालक से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की जा रही है। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *