Andhra Pradesh Bus Accident: गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना शिरिवेल्लामेट्टा गांव (शिरिवेला मंडल) के पास लगभग सुबह 2 बजे हुई।


