जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बूस्ट:सदर अस्पताल में 100 बेड की सीसीयू, आईसीयू और बेहतर चिकित्सा सुविधा

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बूस्ट:सदर अस्पताल में 100 बेड की सीसीयू, आईसीयू और बेहतर चिकित्सा सुविधा

नालंदा सदर अस्पताल परिसर में शीघ्र ही 100 बेड क्षमता की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की स्थापना की जा रही है। यह कदम न केवल जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि मरीजों को दूर शहरों में भटकने से भी बचाएगा। नर्सिंग स्कूल के पास भूमि पर निर्मित होने वाली यह गहन देखभाल इकाई मेडिकल कॉलेज स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित होगी। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि यहां हृदय रोग, श्वसन संबंधी समस्याएं, न्यूरोलॉजी और ट्रॉमा के गंभीर मामलों का समुचित उपचार संभव हो सकेगा। प्रत्येक बेड पर पाइपलाइन ऑक्सीजन, ईसीजी, मल्टी पारा मीटर मॉनिटर और वेंटिलेटर जैसी जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जा रहा है सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल को चरणबद्ध रूप से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस सीसीयू की स्थापना इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रॉमा केयर में होगी बड़ी छलांग 35 लाख की आबादी वाले इस जिले से चार राष्ट्रीय राजमार्ग, एक एक्सप्रेसवे और कई राज्य राजमार्ग गुजरते हैं। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं के बावजूद यहां ट्रॉमा सेंटर का अभाव रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल का मानना है कि नई सीसीयू इस कमी को काफी हद तक पूरा करेगी। ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर संक्रमण, दुर्घटना पीड़ितों और जटिल सर्जरी के बाद के मरीजों का बेहतर प्रबंधन यहां संभव होगा। नालंदा सदर अस्पताल परिसर में शीघ्र ही 100 बेड क्षमता की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की स्थापना की जा रही है। यह कदम न केवल जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि मरीजों को दूर शहरों में भटकने से भी बचाएगा। नर्सिंग स्कूल के पास भूमि पर निर्मित होने वाली यह गहन देखभाल इकाई मेडिकल कॉलेज स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित होगी। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि यहां हृदय रोग, श्वसन संबंधी समस्याएं, न्यूरोलॉजी और ट्रॉमा के गंभीर मामलों का समुचित उपचार संभव हो सकेगा। प्रत्येक बेड पर पाइपलाइन ऑक्सीजन, ईसीजी, मल्टी पारा मीटर मॉनिटर और वेंटिलेटर जैसी जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जा रहा है सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल को चरणबद्ध रूप से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस सीसीयू की स्थापना इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रॉमा केयर में होगी बड़ी छलांग 35 लाख की आबादी वाले इस जिले से चार राष्ट्रीय राजमार्ग, एक एक्सप्रेसवे और कई राज्य राजमार्ग गुजरते हैं। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं के बावजूद यहां ट्रॉमा सेंटर का अभाव रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल का मानना है कि नई सीसीयू इस कमी को काफी हद तक पूरा करेगी। ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर संक्रमण, दुर्घटना पीड़ितों और जटिल सर्जरी के बाद के मरीजों का बेहतर प्रबंधन यहां संभव होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *