मधुबनी में डिलीवरी बॉय की सिर में गोली मारकर हत्या:एनएच-27 के किनारे मिला शव,  पुलिस अधीक्षक ने कहा-  आर्म्स एक्ट और रॉबरी मामलें में जेल से छूटा था

मधुबनी में डिलीवरी बॉय की सिर में गोली मारकर हत्या:एनएच-27 के किनारे मिला शव,  पुलिस अधीक्षक ने कहा-  आर्म्स एक्ट और रॉबरी मामलें में जेल से छूटा था

मधुबनी में जोमैटो डिलीवरी बॉय की बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ लोगों ने शव को एनएच-27 से सटे कन्हौली जाने वाली एक सड़क किनारे देखा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना करीब 9:30 बजे पुलिस को दी। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान ढ़ियाम गांव का निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार साहू उर्फ गोलू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार और सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पॉलिथीन से ढका मिला शव सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शिवम का शव सड़क के नीचे खेत में काले पॉलिथीन से ढका हुआ था। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सिर में गोली लगने से हुई मौत का मामला प्रतीत होता है। सकरी थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक जेल से छूटा था गुरुवार सुबह 7:30 बजे सदर अस्पताल मधुबनी में एसडीपीओ-1 अमित कुमार और सकरी थाना की पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि मृतक शिवम का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी आर्म्स एक्ट और रॉबरी के मामलों में जेल जा चुका था। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को सूचित कर दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मधुबनी में जोमैटो डिलीवरी बॉय की बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ लोगों ने शव को एनएच-27 से सटे कन्हौली जाने वाली एक सड़क किनारे देखा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना करीब 9:30 बजे पुलिस को दी। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान ढ़ियाम गांव का निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार साहू उर्फ गोलू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार और सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पॉलिथीन से ढका मिला शव सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शिवम का शव सड़क के नीचे खेत में काले पॉलिथीन से ढका हुआ था। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सिर में गोली लगने से हुई मौत का मामला प्रतीत होता है। सकरी थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक जेल से छूटा था गुरुवार सुबह 7:30 बजे सदर अस्पताल मधुबनी में एसडीपीओ-1 अमित कुमार और सकरी थाना की पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि मृतक शिवम का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी आर्म्स एक्ट और रॉबरी के मामलों में जेल जा चुका था। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को सूचित कर दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *