MPS स्काईलाइन बुल्स फाइनल में, N.G राइडर्स को हराया:किड्स प्रीमियर लीग सेमीफाइनल में 3 रन से जीत, अंशुमन का शतक

MPS स्काईलाइन बुल्स फाइनल में, N.G राइडर्स को हराया:किड्स प्रीमियर लीग सेमीफाइनल में 3 रन से जीत, अंशुमन का शतक

किड्स प्रीमियर लीग (केपीएल) के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को एम.पी.एस. स्काईलाइन बुल्स ने एन.जी. राइडर्स को 3 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला 30 ओवर का था, जिसमें बुल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम.पी.एस. स्काईलाइन बुल्स ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। अंशुमन ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 71 गेंदों पर 112 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ने 70 गेंदों पर 62 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। एन.जी. राइडर्स की ओर से अंश ने 2 विकेट और अब्दुल वहाब ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एन.जी. राइडर्स की टीम ने कड़ा संघर्ष किया और 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। अरीब कमाल ने 75 गेंदों पर 88 रन और नितिन ने 63 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारियां खेलीं, लेकिन टीम जीत से 3 रन दूर रह गई। एम.पी.एस. स्काईलाइन बुल्स की ओर से जाकवान खान और स्वास्तिक ने 1-1 विकेट लिया। अपनी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए अंशुमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान एम.पी.एस. के प्रिंसिपल शकील सर, मिर्जा दानिश आलम, पंकज भटनागर, प्रियांशु जोशी, रोहित, शरीफ शेख, सलीम सर, शांतनु दीक्षित, रोहित सूरी, ऋषिका और प्रतीक्षा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *