वैशाली के लालगंज में बदमाशों ने की 2-3 राउंड फायरिंग:ऑनलाइन गेमिंग को लेकर विवाद, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

वैशाली के लालगंज में बदमाशों ने की 2-3 राउंड फायरिंग:ऑनलाइन गेमिंग को लेकर विवाद, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा टोली गांव में अज्ञात बदमाशों ने दो से तीन राउंड गोलीबारी की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा और एक मिसफायर कारतूस बरामद किया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में पांच से छह बदमाश दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो बाद में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। ऑनलाइन गेमिंग को लेकर हुआ विवाद स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह गोलीबारी गांव के एक युवक द्वारा कराए जा रहे ऑनलाइन गेमिंग को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी स्कॉर्पियो से आए थे। उन्होंने बहुरानी साड़ी शोरूम की गली में गाड़ी खड़ी की और वहां से करीब 25 से 30 मीटर दूर जाकर फायरिंग की। डायल-112 की पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बरामद खोखे को जब्त किया। आरोपी की पहचान कर रही पुलिस सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने पुष्टि की कि ऑनलाइन गेमिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई। पुलिस अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। गोली चलाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा टोली गांव में अज्ञात बदमाशों ने दो से तीन राउंड गोलीबारी की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा और एक मिसफायर कारतूस बरामद किया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में पांच से छह बदमाश दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो बाद में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। ऑनलाइन गेमिंग को लेकर हुआ विवाद स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह गोलीबारी गांव के एक युवक द्वारा कराए जा रहे ऑनलाइन गेमिंग को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी स्कॉर्पियो से आए थे। उन्होंने बहुरानी साड़ी शोरूम की गली में गाड़ी खड़ी की और वहां से करीब 25 से 30 मीटर दूर जाकर फायरिंग की। डायल-112 की पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बरामद खोखे को जब्त किया। आरोपी की पहचान कर रही पुलिस सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने पुष्टि की कि ऑनलाइन गेमिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई। पुलिस अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। गोली चलाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *