युवती की घर में घुसकर हत्या, अब प्रेमी की तलाश:हत्या के बाद से गायब है बॉयफ्रेंड समीर, शादी होने पर मंगेतर को भी धमकाया था

युवती की घर में घुसकर हत्या, अब प्रेमी की तलाश:हत्या के बाद से गायब है बॉयफ्रेंड समीर, शादी होने पर मंगेतर को भी धमकाया था

ग्वालियर में मंगलवार दोपहर हुई युवती की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस अब उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले तक मृतका के घर के सामने रहने वाले समीर से उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे समीर युवती और उसके परिजनों से नाराज था। वह मृतका के मंगेतर को भी शादी न करने की धमकी दे चुका था। पुलिस को पता चला है कि समीर को मंगलवार दोपहर करीब दो बजे आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से वह फरार है। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका मोबाइल फोन उसके बड़े भाई के पास मिला। बड़े भाई ने बताया कि समीर मोबाइल उसे देकर कहीं चला गया था। पुलिस समीर की तलाश में जुटी है और संभावना है कि उसके पकड़े जाते ही इस हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। युवती का गला रेता, कान काटने की भी कोशिश मंगलवार दोपहर गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया निवासी 24 वर्षीय निशा कुशवाह, पुत्री लाखन सिंह कुशवाह की अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने युवती का गला रेतकर उसकी हत्या की। घटनास्थल पर खून से सना एक पत्थर भी पड़ा मिला है। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी ने पत्थर पटका हो। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने युवती के साथ क्रूरता की थी और उसके कान काटने का भी प्रयास किया गया था। इस मामले में 24 घंटे बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। मृतका और उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी, यहीं से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला। हत्या के बाद से प्रेमी समीर गायब पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच की तो सामने आया कि युवती के घर के सामने समीर कुशवाह नामक युवक रहता था, जिससे उसका प्रेम संबंध था। जब पुलिस समीर के घर पहुंची तो वह वहाँ मौजूद नहीं मिला। उसके भाई से पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद समीर घर आया था और अपना मोबाइल फोन भाई को देकर कहा था कि इसकी सिम निकालकर रख लेना। इसके बाद से वह लापता है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मृतका के मंगेतर को भी दी थी धमकी घटना की जानकारी मिलते ही मृतका का मंगेतर भी मौके पर पहुँचा था। उसने पुलिस को बताया कि समीर ने उसकी शादी निशा से तय होने के बाद उसे धमकाया था और कहा था कि यदि वह निशा से शादी करेगा तो उसे जान से मार देगा। इस मामले में एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि हत्या के प्रकरण में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या:ग्वालियर में मां लौटी तो कमरे में पड़ा मिला बेटी का शव ग्वालियर में घर में घुसकर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया का है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *