महिला दरोगा से चेन लूट का आरोपी एनकाउंटर में घायल:कानपुर पुलिस ने रोका तो फायर किया, जंगल में घेराबंदी; पैर में गोली मारकर पकड़ा

महिला दरोगा से चेन लूट का आरोपी एनकाउंटर में घायल:कानपुर पुलिस ने रोका तो फायर किया, जंगल में घेराबंदी; पैर में गोली मारकर पकड़ा

रावतपुर में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड महिला दरोगा, डिप्टी जेलर की पत्नी से चैन लूट करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। सघन चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घटना में उसके दो साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर, जंगल में घेराबंदी
गुरुवार तड़के रावतपुर के सिलेंडर चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। घेराबंदी के दौरान बाइक सवार गिर पड़े, एक साथी मौके से फरार हो गया। दूसरा बदमाश दलहन क्रॉसिंग के पास जंगल की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 4500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में खुली पहचान, एक साथी का नाम उजागर
पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम गोंडा निवासी नियाज अहमद उर्फ छुटकन बताया। उसने फरार साथी का नाम विजय बताया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 8 जनवरी को पार्क में हुई थी चेन लूट
रावतपुर थाना क्षेत्र के केशव नगर निवासी मंजू लता दुबे, जो सीबीसीआईडी से रिटायर्ड हैं, 8 जनवरी को दोपहर में पार्क में अकोड़े के पेड़ पर जल चढ़ाने गई थीं। जल चढ़ाने के बाद वह वहीं धूप सेक रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक आए, रास्ता पूछा और मौका पाकर उनके गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। डीसीपी वेस्ट कासिम आब्दी ने बताया कि तड़के वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *