छिंदवाड़ा के तामिया एवं आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर मांसाहारी वन्यजीव तेंदुए की मौजूदगी सामने आई है। ताजा मामला बुधवार देर शाम का है तामिया के तुलतुला बंजारी माई मंदिर के पास का है, जहां तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद वन विभाग ने एहतियातन अलर्ट जारी करते हुए आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब तामिया या आसपास के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुए का विचरण सामने आया हो। इससे पहले भी पातालकोट, हर्रई, परासिया और जुन्नारदेव अंचल में तेंदुए के दिखाई देने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कई बार ग्रामीण इलाकों के पास तेंदुए के मूवमेंट से दहशत का माहौल भी बन चुका है। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी तामिया द्वारा निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की गई है— पहले भी मिल चुके हैं फुटप्रिंट और CCTV फुटेज गौरतलब है कि बीते दिनों में भी छिंदवाड़ा जिले के कई इलाकों में तेंदुए के पंजों के निशान, सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों की प्रत्यक्ष जानकारी के आधार पर वन विभाग द्वारा रेस्क्यू और निगरानी अभियान चलाए जा चुके हैं। जंगलों से सटे गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी को देखते हुए विभाग लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाता रहा है। फिलहाल तामिया क्षेत्र में वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


