बांका के पुनसिया बस्ती में बुधवार देर रात एक श्रृंगार दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा 3 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। यह दुकान पुनसिया निवासी शक्ति कुमार की ‘मुन्ना साह श्रृंगार स्टोर’ नाम से थी। दुकानदार शक्ति कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात कुछ लोगों ने दुकान से आग की लपटें उठती देखीं और उन्हें इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही शक्ति कुमार मौके पर पहुंचे, जहां दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। दुकान का शटर उठाकर आग बुझाने का प्रयास काफी मशक्कत के बाद दुकान का शटर उठाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, परंतु रात का समय होने के कारण आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका। आग लगने की सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आकर दुकान में रखा सारा श्रृंगार संबंधी सामान जलकर राख हो गया। दुकान का ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया। 3 लाख रुपए का सामान जलकर राख इस दौरान घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि धु धु कर सब कुछ जल गया। दुकानदार के अनुसार, आग में करीब 3 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस द्वारा पहुंच कर जांच पड़ताल किया है। बांका के पुनसिया बस्ती में बुधवार देर रात एक श्रृंगार दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा 3 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। यह दुकान पुनसिया निवासी शक्ति कुमार की ‘मुन्ना साह श्रृंगार स्टोर’ नाम से थी। दुकानदार शक्ति कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात कुछ लोगों ने दुकान से आग की लपटें उठती देखीं और उन्हें इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही शक्ति कुमार मौके पर पहुंचे, जहां दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। दुकान का शटर उठाकर आग बुझाने का प्रयास काफी मशक्कत के बाद दुकान का शटर उठाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, परंतु रात का समय होने के कारण आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका। आग लगने की सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आकर दुकान में रखा सारा श्रृंगार संबंधी सामान जलकर राख हो गया। दुकान का ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया। 3 लाख रुपए का सामान जलकर राख इस दौरान घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि धु धु कर सब कुछ जल गया। दुकानदार के अनुसार, आग में करीब 3 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस द्वारा पहुंच कर जांच पड़ताल किया है।


