झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन ठंड से अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद तीन से चार दिनों के भीतर तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। खासतौर पर 26 जनवरी की सुबह राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा और सुबह के समय ठंड और कोहरे का असर ज्यादा महसूस होगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की संभावना है। चाईबासा में सबसे ज्यादा तापमान, गुमला सबसे ठंडा बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी है। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पलामू में भी तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। अगले पांच दिनों तक बढ़ेगा तापमान झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राजधानी रांची में भी तापमान में बढ़ोतरी का रुख रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 25 से बढ़कर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चार जिले में 6 डिग्री के करीब रहेगा पारा मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला में रात का पारा सबसे नीचे रहने का अनुमान है, जहां न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि इन जिलों में भी दिन के समय तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंचने से ठंड और गर्मी का अंतर साफ नजर आएगा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां सबसे गर्म रहेंगे। इन जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय न होने से बारिश की संभावना नहीं है। झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन ठंड से अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद तीन से चार दिनों के भीतर तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। खासतौर पर 26 जनवरी की सुबह राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा और सुबह के समय ठंड और कोहरे का असर ज्यादा महसूस होगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की संभावना है। चाईबासा में सबसे ज्यादा तापमान, गुमला सबसे ठंडा बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी है। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पलामू में भी तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। अगले पांच दिनों तक बढ़ेगा तापमान झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राजधानी रांची में भी तापमान में बढ़ोतरी का रुख रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 25 से बढ़कर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चार जिले में 6 डिग्री के करीब रहेगा पारा मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला में रात का पारा सबसे नीचे रहने का अनुमान है, जहां न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि इन जिलों में भी दिन के समय तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंचने से ठंड और गर्मी का अंतर साफ नजर आएगा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां सबसे गर्म रहेंगे। इन जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय न होने से बारिश की संभावना नहीं है।


