लॉरेंस गैंग का कुख्यात परमानंद की पुलिस से मुठभेड़:पैर में लगी गोली; अपराधी पर 3 दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

लॉरेंस गैंग का कुख्यात परमानंद की पुलिस से मुठभेड़:पैर में लगी गोली; अपराधी पर 3 दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

पटना में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात अपराधी परमानंद यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मसौढ़ी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में परमानंद के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए पटना भेजा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिश्नोई गैंग का बिहार प्रभारी परमानंद यादव पटना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा है। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित लाला बीघा गांव के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। परमानंद अपनी पल्सर बाइक से किसी साथी से मिलने जा रहा था। घेराबंदी के दौरान अपराधी ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें परमानंद यादव के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है पुलिस सूत्रों के अनुसार, परमानंद यादव मूल रूप से लातेहार जिले के चटेर, चंदवा गांव का निवासी है। उस पर राजधानी पटना सहित बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पटना के वरीय अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पटना में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात अपराधी परमानंद यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मसौढ़ी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में परमानंद के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए पटना भेजा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिश्नोई गैंग का बिहार प्रभारी परमानंद यादव पटना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा है। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित लाला बीघा गांव के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। परमानंद अपनी पल्सर बाइक से किसी साथी से मिलने जा रहा था। घेराबंदी के दौरान अपराधी ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें परमानंद यादव के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है पुलिस सूत्रों के अनुसार, परमानंद यादव मूल रूप से लातेहार जिले के चटेर, चंदवा गांव का निवासी है। उस पर राजधानी पटना सहित बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पटना के वरीय अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *