एनसीसी कैडेट्स ने प्रदर्शनी में माडर्न रक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली

एनसीसी कैडेट्स ने प्रदर्शनी में माडर्न रक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली

जालंधर | सेंट सोल्जर कॉलेज को-एजुकेशन के एनसीसी कैडेट्स ने कपूरथला में 11-मैक रेजिमेंट में हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शनी और बीएमपी राइड में हिस्सा लिया। जिसके दौरान छात्रों को माडर्न रक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी मिली। इस दौरान उन्होंने बीएमपी राइड का भी आनंद लिया। वहीं कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. वीना दादा ने कहा कि ऐसी यात्राओं से छात्रों में अनुशासन, देशभक्ति और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना पैदा होती है। उन्होंने एनसीसी इंचार्ज रूबी शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की। जिन्होंने छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कैडेट्स को ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेते रहने के लिए प्रेरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *