फोलड़ीवाल में लगी पॉलिथीन क्रशिंग मशीन, जब्त प्लास्टिक से दाना बनेगा

फोलड़ीवाल में लगी पॉलिथीन क्रशिंग मशीन, जब्त प्लास्टिक से दाना बनेगा

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में निगम ने एक प्रभावी कदम उठाया है। फोलड़ीवाल में निगम ने अत्याधुनिक पॉलिथीन क्रशिंग मशीन लगाई है। इस मशीन की मदद से निगम विभिन्न हिस्सों से जब्त किए गए प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक के कचरे को नष्ट किया जाएगा। इस योजना के मुताबिक, यह मशीन पहले प्लास्टिक कचरे को छोटे टुकड़ों में क्रश करेगी और फिर उसे ‘प्लास्टिक के दानों’ में परिवर्तित कर देगी। इन दानों का उपयोग कई प्रकार के औद्योगिक कार्यों में किया जा सकेगा। अब तक जब्त पॉलिथीन को स्टोर करना या नष्ट करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन इस तकनीक से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से समाधान होगा। इस प्लास्टिक दाने का उपयोग सड़क निर्माण में बिटुमेन (कोलतार) के साथ मिलाकर या प्लास्टिक के अन्य उत्पाद बनाने में किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *