गणतंत्र दिवस को लेकर आज से स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

गणतंत्र दिवस को लेकर आज से स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

गणतंत्र दिवस को लेकर पटना सहित राज्य के सभी ए श्रेणी के स्टेशनों पर 22 से 26 जनवरी तक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, पार्किंग सहित सभी स्थलों पर नजर रखी जाएगी। आरपीएफ और जीआरपी जवानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। डॉग स्क्वायड द्वारा भी जांच की जाएगी। खासकर वैसे स्टेशनों पर जहां से दिल्ली के लिए ट्रेनें चलती हैं या ठहराव होता है। उधर, 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली पार्सल भेजने पर रोक रहेगी। पार्सल चाहे व्यावसायिक हो या व्यक्तिगत दिल्ली के लिए स्वीकार नहीं होगा। चार दिन पार्सल सेवा बंद होने से पटना और आसपास के व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को असुविधा होगी। बड़ी संख्या में व्यापारी दिल्ली के बाजारों में माल भेजने के लिए रेलवे पार्सल सेवा पर निर्भर रहते हैं। 26 जनवरी के बाद सुरक्षा स्थिति सामान्य होते ही दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग होने लगेगी। सुरक्षा के इंतजाम गणतंत्र दिवस को लेकर पटना सहित राज्य के सभी ए श्रेणी के स्टेशनों पर 22 से 26 जनवरी तक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, पार्किंग सहित सभी स्थलों पर नजर रखी जाएगी। आरपीएफ और जीआरपी जवानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। डॉग स्क्वायड द्वारा भी जांच की जाएगी। खासकर वैसे स्टेशनों पर जहां से दिल्ली के लिए ट्रेनें चलती हैं या ठहराव होता है। उधर, 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली पार्सल भेजने पर रोक रहेगी। पार्सल चाहे व्यावसायिक हो या व्यक्तिगत दिल्ली के लिए स्वीकार नहीं होगा। चार दिन पार्सल सेवा बंद होने से पटना और आसपास के व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को असुविधा होगी। बड़ी संख्या में व्यापारी दिल्ली के बाजारों में माल भेजने के लिए रेलवे पार्सल सेवा पर निर्भर रहते हैं। 26 जनवरी के बाद सुरक्षा स्थिति सामान्य होते ही दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग होने लगेगी। सुरक्षा के इंतजाम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *