सरकारी स्कूलों में पुलिस, फोर्स,एसएसबी की तैयारी कराई जाएगी

सरकारी स्कूलों में पुलिस, फोर्स,एसएसबी की तैयारी कराई जाएगी

प्रधान शिक्षक मॉनिटरिंग करेंगे स्कूलों में होने वाले खेल और जिम की मॉनिटरिंग प्रधान शिक्षक करेंगे। इस दौरान प्रत्येक स्कूल में रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। रिपोर्ट में स्कूलों में होने वाली एक्टिविटी, छात्रों की हिस्सेदारी, खेल के प्रकार, छात्रों की रुचि सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। प्रधान शिक्षक 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर या अवकाश के दिन आवश्यकता और रुचि के मुताबिक खेल प्रतियोगिता भी कराएंगे। इसमें शिक्षकों के साथ ही छात्रों के माता-पिता भी उपस्थित रहेंगे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा-स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही छात्रों की मानसिक और शारीरिक मजबूती के लिए काम किया जा रहा है। शारीरिक मजबूती के लिए कसरत की भी व्यवस्था की जा रही है। पटना| राज्य के सरकारी स्कूलों में पुलिस, फोर्स और एसएसबी की फिजिकल तैयारी के लिए जिम खुलेंगे। जिम में हैवीवेट के साथ ही हल्के वजन की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को उम्र के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाएगी। छोटे बच्चों के देसी कसरत के साथ पीटी, दौड़ सहित अन्य कसरत कराई जाएगी। इससे वे एक्टिव रहेंगे। बड़े छात्रों को शरीर को फीट रखने के लिए जिम कराया जाएगा। स्कूल के शिक्षक ही जिम कराएंगे। यदि आवश्यकता हुई तो विशेषज्ञ की भी मदद ली जाएगी। स्कूलों में जिम के साथ ही खेल की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे छात्र स्कूल स्तर पर ही फिट रहने के साथ ही खेल में हिस्सेदारी लेंगे। इनडोर और आउटडोर खेल की व्यवस्था हो रही है। इसमें कैरम, लूडो, टेबल टेनिस, शतरंज, कुश्ती, हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, दौड़, तैराकी, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य खेल सिखाया जाएगा। प्रधान शिक्षक मॉनिटरिंग करेंगे स्कूलों में होने वाले खेल और जिम की मॉनिटरिंग प्रधान शिक्षक करेंगे। इस दौरान प्रत्येक स्कूल में रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। रिपोर्ट में स्कूलों में होने वाली एक्टिविटी, छात्रों की हिस्सेदारी, खेल के प्रकार, छात्रों की रुचि सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। प्रधान शिक्षक 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर या अवकाश के दिन आवश्यकता और रुचि के मुताबिक खेल प्रतियोगिता भी कराएंगे। इसमें शिक्षकों के साथ ही छात्रों के माता-पिता भी उपस्थित रहेंगे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा-स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही छात्रों की मानसिक और शारीरिक मजबूती के लिए काम किया जा रहा है। शारीरिक मजबूती के लिए कसरत की भी व्यवस्था की जा रही है। पटना| राज्य के सरकारी स्कूलों में पुलिस, फोर्स और एसएसबी की फिजिकल तैयारी के लिए जिम खुलेंगे। जिम में हैवीवेट के साथ ही हल्के वजन की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को उम्र के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाएगी। छोटे बच्चों के देसी कसरत के साथ पीटी, दौड़ सहित अन्य कसरत कराई जाएगी। इससे वे एक्टिव रहेंगे। बड़े छात्रों को शरीर को फीट रखने के लिए जिम कराया जाएगा। स्कूल के शिक्षक ही जिम कराएंगे। यदि आवश्यकता हुई तो विशेषज्ञ की भी मदद ली जाएगी। स्कूलों में जिम के साथ ही खेल की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे छात्र स्कूल स्तर पर ही फिट रहने के साथ ही खेल में हिस्सेदारी लेंगे। इनडोर और आउटडोर खेल की व्यवस्था हो रही है। इसमें कैरम, लूडो, टेबल टेनिस, शतरंज, कुश्ती, हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, दौड़, तैराकी, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य खेल सिखाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *