कालीबाड़ियों में पहली बार महिलाएं एक समय पर करेंगी शंख का वादन

कालीबाड़ियों में पहली बार महिलाएं एक समय पर करेंगी शंख का वादन

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई बसंत पंचमी कल यानी 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर कई स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। खासकर दुर्ग-भिलाई की कालीबाड़ियों में प्रतिमा स्थापना के साथ पुष्पांजलि, खोड़ी पूजा व भोग की परंपरा निभाई जाएगी। विद्यारंभ के लिए आज का दिन सबसे विशेष माना गया है, क्योंकि इसी दिन से स्वर का प्रादुर्भाव हुआ था। बंगाली समाज ने सरस्वती पूजा की शुरुआत एक दिन पहले से ही शुरू कर दी है। ट्विनसिटी की 15 से अधिक कालीबाड़ियों में प्रतिमाएं लाई जा चुकी हैं। सेक्टर-6 कालीबाड़ी में सुबह 8 बजे मूर्ति स्थापना के बाद 8.15 बजे से मां सरस्वती की पूजा शुरू होगी। आरती और हवन के बाद विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा। मंदिर में इस संस्कार के लिए 25-30 बच्चों के पालकों ने सहमति दी है। उसके बाद माता को पुष्पांजलि और भोग प्रसाद वितरण होगा। इधर सेक्टर-6, हुडको, हाउसिंग बोर्ड सहित चार कालीबाड़ियों में पहली बार दोपहर 12 बजे महिलाएं एक साथ, एक समय पर शंख वादन करेंगी। मंदिर के पुजारी मानस मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार किसी भी पूजन में शंख बजाने से पवित्रता आती है। लोगों में इसे लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। कुर्मी समाज पूजा के बाद होनहारों का करेगा सम्मान मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज, भिलाई नगर द्वारा बसंत पंचमी उत्सव 23 जनवरी के शाम 4 बजे से कुर्मी भवन, सेक्टर-7 में मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। बतौर अतिथि राजप्रधान ईश्वरी वर्मा, सत्यभामा परगनिहा, अनिता वर्मा, जनकराम वर्मा, कोमल धुरंधर, मीना वर्मा, साधना वर्मा उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता रूपा वर्मा करेंगी। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। कैंप-2 में देवांगन समाज निकालेगा कलशयात्रा भिलाई कैंप-2 में ब्लॉक देवांगन समाज द्वारा बसंत पंचमी (मां परमेश्वरी जयंती) शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सुबह 8 बजे माता सेवा जस गीत के बाद सुबह 9.30 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। जो शाम 5 बजे तक चलेगा। शाम 7 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। दोपहर में भोजन प्रसादी बंटेगी। जानकारी अध्यक्ष सोहनलाल देवांगन ने दी। ब्रजमंडल में श्रीराधाकृष्ण का महाभिषेक व यज्ञ होगा ब्रजमंडल भिलाई, सेक्टर-6 के 61वें स्थापना दिवस और बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को वि​ि​भन्न कार्यक्रम होंगे। राकेश कुमार यदुवंशी, महासचिव सूरज मंगला ने बताया कि सुबह 8 बजे श्रीराधा कृष्ण मंदिर में भगवान के विग्रहों की विशेष साज-सज्जा की जाएगी। महाभिषेक पं. सरजू प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। सुबह 10 बजे विश्व कल्याणार्थ यज्ञ किया जाएगा। 11.00 बजे महाआरती के बाद मां सरस्वती की पूजा, बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति और बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा। बैठक में अतवीर सिंह राघव, गिरीश गुप्ता, भावना तोमर आदि उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *