DDU और पैसिफ इंस्टीट्यूट, ओडिशा के बीच MoU:एक्ससीलेंस, रिसर्च इनोवेशन और सस्टेनबल इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट मिलेगा बढ़ावा

DDU और पैसिफ इंस्टीट्यूट, ओडिशा के बीच MoU:एक्ससीलेंस, रिसर्च इनोवेशन और सस्टेनबल इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट मिलेगा बढ़ावा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और ओडिशा के पैसिफ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मोलॉजी एंड सेल्फोलॉजी (PICS) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन और पैसिफ इंस्टीट्यूट की ओर से डायरेक्टर प्रो. शिबेश कुमार जस पैसिफ ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता एकेडमिक एक्ससीलेंस, रिसर्च इनोवेशन और सस्टेनबल इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट (सतत संस्थागत सहयोग) को बढ़ावा देगा। जिससे स्टूडेंट्स को नए अवसर मिलेंगे। समझौता ज्ञापन के प्रमुख उद्देश्य रिसर्च प्रोग्रम के लिए नए मिलेंगे नए अवसर इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा- दोनों संस्थान छात्र और शिक्षक विनिमय को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों से जोड़ते हुए शैक्षणिक और शोध अंतराल को दूर के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सहयोग नवोन्मेषी अनुसंधान अवसरों और संयुक्त कार्यक्रमों के लिए नए मार्ग प्रशस्त करेगा। यह एमओयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने, संस्थागत साझेदारियों के विस्तार तथा प्रभावशाली सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. अजय सिंह, निदेशक अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ डॉ. रामवंत गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अपरा त्रिपाठी तथा व्राटिनो टेक्नोलॉजी के निदेशक श्री सचिन्द्र नाथ सहित अन्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *