सहारनपुर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नई विंडो:भीड़ कम करने और आवेदकों को बेहतर सुविधा देने का लक्ष्य

सहारनपुर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नई विंडो:भीड़ कम करने और आवेदकों को बेहतर सुविधा देने का लक्ष्य

सहारनपुर नगर निगम ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए एक नई विंडो और विश्राम कक्ष का शुभारंभ किया है। बुधवार को महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने इसका फीता काटकर उद्घाटन किया। इस पहल से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम के जन्म-मृत्यु विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रमाणपत्र संबंधी कार्यों के लिए आते हैं। पहले सीमित काउंटर और भारी भीड़ के कारण आवेदकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए निगम प्रशासन ने पहले एक अतिरिक्त विंडो स्थापित की थी, और अब यह दूसरी नई विंडो शुरू की गई है। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि नई विंडो में दो काउंटर बनाए गए हैं। पहले काउंटर पर वर्ष 2005 से 2025 तक के जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। वहीं, दूसरे काउंटर पर 31 दिसंबर 2025 से पहले तक के मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े मामलों का निस्तारण होगा। इससे आवेदकों को सीधे संबंधित काउंटर पर सुविधा मिलेगी और उनके समय की बचत होगी। इसके अतिरिक्त, निगम परिसर में आने वाले लोगों के लिए एक विश्राम कक्ष भी तैयार किया गया है। यहां आवेदक अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। इसी विश्राम कक्ष के एक हिस्से में डाक डिस्पैच की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे दस्तावेजों के प्रेषण में आसानी होगी। शुभारंभ के अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को आमजन की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए। इस दौरान उपसभापति मयंक गर्ग, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, अधिशासी अभियंता वी.बी. सिंह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, गैराज प्रभारी स्वप्निल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद और इंद्रपाल सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *