गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस को देख भागने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई हैं। सिद्धार्थपुरी कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित आहर के पास आज देर शाम बदमाशों ने अंधेरे में जमकर तांडव मचाया। पहले शराब के नशे में आपस में मारपीट हुई। फिर पुलिस पहुंची, तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। घटना शाम करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है। नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आहर के पास कुछ युवक बैठ कर खुलेआम शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जमकर हाथापाई भी होने लगी। आसपास मौजूद लोग सहम गए। इसी बीच कुछ ही देर में आहर के पास से गोलियों की आवाज गूंजने लगी। लोग घरों में दुबक गए। मुहल्ले की दुकानों के शटर गिर गए। सात राउंड फायरिंग कर हुए फरार सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस रोड नंबर-1 के रास्ते घटनास्थल की ओर पहुंची। लेकिन पुलिस को आता देख बदमाश और भी उग्र हो गए। बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। करीब छह से सात राउंड फायरिंग करते हुए रोड नंबर-2 की ओर भाग निकले। गनीमत रही कि इस दौरान किसी के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। लेकिन इस घटना से इलाके में दहशत बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग करने वालों में कई चेहरे नाबालिग जैसे दिख रहे थे। लोगों ने साफ कहा कि यह आहर लंबे समय से अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों से बदमाश लड़के यहां जुटते हैं। शराबखोरी होती है। झगड़े होते हैं। हथियार लहराए जाते हैं। सब कुछ खुलेआम होता है पर पुलिस दबिश देने के लिए समय पर नहीं पहुंचती। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस अड्डे को लेकर कई बार प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा यह है कि अब हालात बेकाबू हो चुके हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर सुनील पांडे ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के लिए लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। स्थानीय लोग किसी की पहचान बताने से इनकार कर रहे हैं। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस को देख भागने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई हैं। सिद्धार्थपुरी कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित आहर के पास आज देर शाम बदमाशों ने अंधेरे में जमकर तांडव मचाया। पहले शराब के नशे में आपस में मारपीट हुई। फिर पुलिस पहुंची, तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। घटना शाम करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है। नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आहर के पास कुछ युवक बैठ कर खुलेआम शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जमकर हाथापाई भी होने लगी। आसपास मौजूद लोग सहम गए। इसी बीच कुछ ही देर में आहर के पास से गोलियों की आवाज गूंजने लगी। लोग घरों में दुबक गए। मुहल्ले की दुकानों के शटर गिर गए। सात राउंड फायरिंग कर हुए फरार सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस रोड नंबर-1 के रास्ते घटनास्थल की ओर पहुंची। लेकिन पुलिस को आता देख बदमाश और भी उग्र हो गए। बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। करीब छह से सात राउंड फायरिंग करते हुए रोड नंबर-2 की ओर भाग निकले। गनीमत रही कि इस दौरान किसी के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। लेकिन इस घटना से इलाके में दहशत बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग करने वालों में कई चेहरे नाबालिग जैसे दिख रहे थे। लोगों ने साफ कहा कि यह आहर लंबे समय से अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों से बदमाश लड़के यहां जुटते हैं। शराबखोरी होती है। झगड़े होते हैं। हथियार लहराए जाते हैं। सब कुछ खुलेआम होता है पर पुलिस दबिश देने के लिए समय पर नहीं पहुंचती। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस अड्डे को लेकर कई बार प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा यह है कि अब हालात बेकाबू हो चुके हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर सुनील पांडे ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के लिए लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। स्थानीय लोग किसी की पहचान बताने से इनकार कर रहे हैं। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।


