5 ताले तोड़ 8KG चांदी और 16 ग्राम सोना चोरी:कटिहार में 26 लाख के जेवर-नकद ले गए चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

5 ताले तोड़ 8KG चांदी और 16 ग्राम सोना चोरी:कटिहार में 26 लाख के जेवर-नकद ले गए चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मार्केट में बुधवार को वर्मा ज्वैलर्स में बड़ी चोरी हुई। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।वर्मा ज्वैलर्स के मालिक शिवम कुमार वर्मा ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान के पांच ताले तोड़ दिए। चोरों ने लगभग 8 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 16 ग्राम सोने के जेवरात और 3.7 किलोग्राम शुद्ध सोना चुरा लिया।चोरी हुई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 26 लाख 90 हजार रुपये आंका गया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू शिकायत के आधार पर नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक (SP) शिखर चौधरी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया है। यह टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में एक निर्धारित बीट था। इस बीट पर दो पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया था। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों पुलिसकर्मी अपने निर्धारित बीट से अनुपस्थित थे। उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी की सूचना न तो थानाध्यक्ष को दी और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को किया निलंबित एसपी ने कहा कि उनकी लापरवाही के कारण ही चोरी की यह गंभीर वारदात हुई। इस मामले में एसपी शिखर चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्तव्यहीनता के आरोप में दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मार्केट में बुधवार को वर्मा ज्वैलर्स में बड़ी चोरी हुई। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।वर्मा ज्वैलर्स के मालिक शिवम कुमार वर्मा ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान के पांच ताले तोड़ दिए। चोरों ने लगभग 8 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 16 ग्राम सोने के जेवरात और 3.7 किलोग्राम शुद्ध सोना चुरा लिया।चोरी हुई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 26 लाख 90 हजार रुपये आंका गया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू शिकायत के आधार पर नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक (SP) शिखर चौधरी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया है। यह टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में एक निर्धारित बीट था। इस बीट पर दो पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया था। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों पुलिसकर्मी अपने निर्धारित बीट से अनुपस्थित थे। उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी की सूचना न तो थानाध्यक्ष को दी और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को किया निलंबित एसपी ने कहा कि उनकी लापरवाही के कारण ही चोरी की यह गंभीर वारदात हुई। इस मामले में एसपी शिखर चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्तव्यहीनता के आरोप में दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *