गया टावर चौक पर दिनदहाड़े 1.30 लाख की चोरी:बैग काटकर तीन बदमाशों ने निकाले पैसे, CCTV में कैद हुए शातिर

गया टावर चौक पर दिनदहाड़े 1.30 लाख की चोरी:बैग काटकर तीन बदमाशों ने निकाले पैसे, CCTV में कैद हुए शातिर

गया के टावर चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 1 लाख 30 हजार रुपए की चोरी हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक नजर आ रहे है। पीड़ित श्याम लाल प्रसाद नई गोदाम, मिर्चया गली, कोतवाली थाना क्षेत्र, गयाजी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने पुरानी गोदाम स्थित एसबीआई बैंक से अपने खाते से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाले थे। बैंक से पैसे निकालने के बाद, वे टावर चौक स्थित जैनम सोना दुकान के पास पहुंचे। दुकान बंद होने के कारण वे बाहर बैठ गए। इसी दौरान, उचक्कों ने बेहद शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया। ब्लेड से पीड़ित का बैग काटा एक युवक छोला खाते हुए पीड़ित के पास आया और जानबूझकर उनके कपड़ों पर गिरा दिया। जब पीड़ित अपने कपड़े साफ करने लगे, तो दूसरा व्यक्ति मदद करने के बहाने आगे आया और कपड़ा साफ करने का नाटक करने लगा। इसी बीच, तीसरे आरोपी ने मौका पाकर ब्लेड से पीड़ित का बैग काट दिया और उसमें रखी पूरी नकद राशि निकाल ली। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी तेजी से भीड़ में भाग निकले। पास में मौजूद जैनम सोना दुकान के एक गार्ड ने जब पीड़ित से उनके बैग के बारे में पूछा, तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उचक्के भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली थाना को दी और लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। गया के टावर चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 1 लाख 30 हजार रुपए की चोरी हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक नजर आ रहे है। पीड़ित श्याम लाल प्रसाद नई गोदाम, मिर्चया गली, कोतवाली थाना क्षेत्र, गयाजी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने पुरानी गोदाम स्थित एसबीआई बैंक से अपने खाते से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाले थे। बैंक से पैसे निकालने के बाद, वे टावर चौक स्थित जैनम सोना दुकान के पास पहुंचे। दुकान बंद होने के कारण वे बाहर बैठ गए। इसी दौरान, उचक्कों ने बेहद शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया। ब्लेड से पीड़ित का बैग काटा एक युवक छोला खाते हुए पीड़ित के पास आया और जानबूझकर उनके कपड़ों पर गिरा दिया। जब पीड़ित अपने कपड़े साफ करने लगे, तो दूसरा व्यक्ति मदद करने के बहाने आगे आया और कपड़ा साफ करने का नाटक करने लगा। इसी बीच, तीसरे आरोपी ने मौका पाकर ब्लेड से पीड़ित का बैग काट दिया और उसमें रखी पूरी नकद राशि निकाल ली। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी तेजी से भीड़ में भाग निकले। पास में मौजूद जैनम सोना दुकान के एक गार्ड ने जब पीड़ित से उनके बैग के बारे में पूछा, तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उचक्के भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली थाना को दी और लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *