फलका प्रखंड के पटवर टोला में 14 परिवारों को मदद:कटिहार में अग्निकांड पीड़ितों को रेडक्रॉस ने बांटी राहत

फलका प्रखंड के पटवर टोला में 14 परिवारों को मदद:कटिहार में अग्निकांड पीड़ितों को रेडक्रॉस ने बांटी राहत

कटिहार के फलका प्रखंड अंतर्गत सोहथा उत्तरी पंचायत के पटवर टोला कबलसिया गांव में भीषण अग्निकांड से प्रभावित 14 परिवारों को रेडक्रॉस सोसाइटी ने राहत सामग्री वितरित की। यह वितरण रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा रहना और उन्हें राहत पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई आगलगी की घटनाओं से प्रभावित लोगों के बीच लगातार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सह सचिव विवान सरकार ने बताया कि पीड़ित परिवारों को बड़े तिरपाल, 36 बर्तनों का सेट सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद को परमार्थ का कार्य बताया। पीड़ित परिवारों में मुनेश्वर मंडल, बेचनी देवी, पप्पू कुमार मंडल और विरमा कुमारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। इस घटना में कुल 14 परिवारों के आशियाने पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी और देवराज शर्मा ने बताया कि मुनेश्वर मंडल की बेटी के तिलक के दिन ही यह घटना हुई थी, जिसमें शादी के लिए वर्षों से जोड़े गए करीब 10 लाख रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गए। इस अवसर पर लोगों को आगलगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। बताया गया कि रसोईघर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सिगरेट जैसी खुली आग और ज्वलनशील पदार्थों का असावधानी से उपयोग आग लगने के प्रमुख कारण हैं। कटिहार के फलका प्रखंड अंतर्गत सोहथा उत्तरी पंचायत के पटवर टोला कबलसिया गांव में भीषण अग्निकांड से प्रभावित 14 परिवारों को रेडक्रॉस सोसाइटी ने राहत सामग्री वितरित की। यह वितरण रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा रहना और उन्हें राहत पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई आगलगी की घटनाओं से प्रभावित लोगों के बीच लगातार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सह सचिव विवान सरकार ने बताया कि पीड़ित परिवारों को बड़े तिरपाल, 36 बर्तनों का सेट सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद को परमार्थ का कार्य बताया। पीड़ित परिवारों में मुनेश्वर मंडल, बेचनी देवी, पप्पू कुमार मंडल और विरमा कुमारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। इस घटना में कुल 14 परिवारों के आशियाने पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी और देवराज शर्मा ने बताया कि मुनेश्वर मंडल की बेटी के तिलक के दिन ही यह घटना हुई थी, जिसमें शादी के लिए वर्षों से जोड़े गए करीब 10 लाख रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गए। इस अवसर पर लोगों को आगलगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। बताया गया कि रसोईघर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सिगरेट जैसी खुली आग और ज्वलनशील पदार्थों का असावधानी से उपयोग आग लगने के प्रमुख कारण हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *