फिरोजाबाद में जेई को खींचकर ले गई विजिलेंस टीम:टीम ने उठाकर गाड़ी में डाला, मुश्त समाधान योजना कैंप में कार्रवाई

फिरोजाबाद में जेई को खींचकर ले गई विजिलेंस टीम:टीम ने उठाकर गाड़ी में डाला, मुश्त समाधान योजना कैंप में कार्रवाई

फिरोजाबाद में आगरा विजिलेंस की टीम ने बुधवार को घूस लेते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को पकड़ लिया। टीम जेई को खींचते हुए कार्यालय से बाहर लाई। इस दौरान जेई को खुद को छुड़ाने की कोशिश करते रहे। विजिलेंस टीम ने जेई को उठाकर गाड़ी में डाला। बुधवार को गांव भूड़ा बरतरा में बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर का लगाया गया था। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे अचानक आगरा विजिलेंस टीम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नौशहरा बिजली सबस्टेशन पर तैनात जेई राजेश पाल को पकड़ लिया। विजिलेंस टीम जेई को हिरासत में लेकर अरांव थाना ले गई। यहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। जेई के पकड़े जाने की खबर मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि विजिलेंस टीम ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जेई को किस मामले में पकड़ा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *