फतेहपुर में बुजुर्ग की हत्या, शव बाग में मिला:गला रेतकर मारा गया, एक युवक के साथ घर से निकले थे

फतेहपुर में बुजुर्ग की हत्या, शव बाग में मिला:गला रेतकर मारा गया, एक युवक के साथ घर से निकले थे

फतेहपुर जिले में एक प्रतिष्ठित परिवार के 68 वर्षीय सदस्य जयराम मानसिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि काशीराम कॉलोनी के पास स्थित एक बाग में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बुलेट चौराहा निवासी जयराम मानसिंह के रूप में हुई है। मान परिवार फतेहपुर जिले में अपनी पहचान और प्रभाव के लिए जाना जाता है। इस घटना ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जयराम मानसिंह शाम करीब 4:30 बजे एक युवक के साथ महर्षि विद्या मंदिर के पास अपने बाग में गए थे। लगभग 5:30 बजे परिवार ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। खोजबीन के दौरान परिवार के सदस्यों को बाग में उनका शव मिला, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया परिवार ने जानकारी दी है कि एक व्यक्ति जयराम मानसिंह को बाग लेकर गया था, जिसने बाद में उनके शव के बारे में भी सूचना दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *