मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में इलाज कराने आई एक महिला से ठगी हुई है। अस्पताल परिसर में एक दलाल ने महिला से 10 हजार रुपए ठग लिए। ठगी का पता चलने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित महिला की पहचान मीनापुर के खुटौना गांव निवासी गीता कुमारी के रूप में हुई है। गीता अपने इलाज के लिए SKMCH पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय एक युवक ने उसे बेहतर और जल्द इलाज का झांसा दिया। उसने महिला को सरकारी कतारों से बचकर किसी निजी अस्पताल में सस्ता इलाज कराने का विश्वास दिलाया और इस बहाने उससे 10 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की पैसे लेने के बाद आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की, तभी गीता कुमारी को ठगी का एहसास हो गया। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू किया और भाग रहे युवक का पीछा किया। SKMCH के मुख्य गेट के पास महिला ने उसे पकड़ लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद तीमारदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ठगी की बात सुनते ही भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल की सुरक्षा में तैनात ब्रज भूषण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। सुरक्षा गार्ड ब्रज भूषण सिंह ने आरोपी युवक को SKMCH थाना ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका सत्यापन और गहन पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में दलालों का सिंडिकेट काफी सक्रिय है, जो सीधे-साधे ग्रामीण मरीजों को कम खर्चे और जल्दी इलाज का लालच देकर अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है। मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में इलाज कराने आई एक महिला से ठगी हुई है। अस्पताल परिसर में एक दलाल ने महिला से 10 हजार रुपए ठग लिए। ठगी का पता चलने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित महिला की पहचान मीनापुर के खुटौना गांव निवासी गीता कुमारी के रूप में हुई है। गीता अपने इलाज के लिए SKMCH पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय एक युवक ने उसे बेहतर और जल्द इलाज का झांसा दिया। उसने महिला को सरकारी कतारों से बचकर किसी निजी अस्पताल में सस्ता इलाज कराने का विश्वास दिलाया और इस बहाने उससे 10 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की पैसे लेने के बाद आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की, तभी गीता कुमारी को ठगी का एहसास हो गया। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू किया और भाग रहे युवक का पीछा किया। SKMCH के मुख्य गेट के पास महिला ने उसे पकड़ लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद तीमारदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ठगी की बात सुनते ही भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल की सुरक्षा में तैनात ब्रज भूषण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। सुरक्षा गार्ड ब्रज भूषण सिंह ने आरोपी युवक को SKMCH थाना ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका सत्यापन और गहन पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में दलालों का सिंडिकेट काफी सक्रिय है, जो सीधे-साधे ग्रामीण मरीजों को कम खर्चे और जल्दी इलाज का लालच देकर अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है।


