समस्तीपुर के पूसा यूनिवर्सिटी में स्टेडियम निर्माण के दौरान एक मजदूर घायल हो गया। लोहे का एंगल गिरने से हादसा हुआ, जिसके बाद मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर की पहचान कटिहार के मनिहारी, कुमारी टोला निवासी मोहम्मद अशफाक के रूप में हुई है। उन्हें पहले पूसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक महीने से स्टेडियम बनाने का कर रहे थे काम सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद अशफाक पिछले एक महीने से पूसा यूनिवर्सिटी में स्टेडियम निर्माण का काम कर रहे थे। आज एंगल लगाने के दौरान अचानक एंगल गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायल मजदूर के सहकर्मी श्रवण कुमार ने बताया कि वे और 15 अन्य मजदूर (कुल 16) ₹15,000 हर महीने के वेतन पर यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने ही अशफाक को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. विनायक कुमार की देखरेख में मोहम्मद अशफाक का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है और हालत नाजुक है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। श्रवण कुमार ने यह भी बताया कि मोहम्मद अशफाक मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली हुई है। पूसा थाना अध्यक्ष को जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया है कि जांच जांच के बाद अगर लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के पूसा यूनिवर्सिटी में स्टेडियम निर्माण के दौरान एक मजदूर घायल हो गया। लोहे का एंगल गिरने से हादसा हुआ, जिसके बाद मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर की पहचान कटिहार के मनिहारी, कुमारी टोला निवासी मोहम्मद अशफाक के रूप में हुई है। उन्हें पहले पूसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक महीने से स्टेडियम बनाने का कर रहे थे काम सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद अशफाक पिछले एक महीने से पूसा यूनिवर्सिटी में स्टेडियम निर्माण का काम कर रहे थे। आज एंगल लगाने के दौरान अचानक एंगल गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायल मजदूर के सहकर्मी श्रवण कुमार ने बताया कि वे और 15 अन्य मजदूर (कुल 16) ₹15,000 हर महीने के वेतन पर यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने ही अशफाक को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. विनायक कुमार की देखरेख में मोहम्मद अशफाक का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है और हालत नाजुक है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। श्रवण कुमार ने यह भी बताया कि मोहम्मद अशफाक मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली हुई है। पूसा थाना अध्यक्ष को जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया है कि जांच जांच के बाद अगर लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।


