कटिहार ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी:चोरो ने उड़ाए 8 किलो चांदी और 16 ग्राम सोना, मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

कटिहार ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी:चोरो ने उड़ाए 8 किलो चांदी और 16 ग्राम सोना, मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

कटिहार के न्यू मार्केट स्थित वर्मा ज्वैलर्स में बुधवार रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने दुकान के पांच ताले तोड़कर लगभग 26 लाख 90 हजार रुपए मूल्य के आभूषण चुरा लिए। इनमें 8 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 16 ग्राम सोने के जेवरात और 3.700 ग्राम शुद्ध सोना शामिल है। दुकान के मालिक शिवम कुमार वर्मा ने नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया है। यह टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की जांच के दौरान यह सामने आया कि नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में एक निर्धारित बीट पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि जांच में पाया गया कि दोनों पुलिसकर्मी अपने निर्धारित बीट पर अनुपस्थित थे। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति की सूचना न तो थाना प्रभारी को दी और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को। एसपी ने कहा कि उनकी लापरवाही के कारण ही चोरी की यह गंभीर वारदात हुई है। इस मामले में एसपी शिखर चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्तव्यहीनता के आरोप में दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। कटिहार के न्यू मार्केट स्थित वर्मा ज्वैलर्स में बुधवार रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने दुकान के पांच ताले तोड़कर लगभग 26 लाख 90 हजार रुपए मूल्य के आभूषण चुरा लिए। इनमें 8 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 16 ग्राम सोने के जेवरात और 3.700 ग्राम शुद्ध सोना शामिल है। दुकान के मालिक शिवम कुमार वर्मा ने नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया है। यह टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की जांच के दौरान यह सामने आया कि नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में एक निर्धारित बीट पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि जांच में पाया गया कि दोनों पुलिसकर्मी अपने निर्धारित बीट पर अनुपस्थित थे। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति की सूचना न तो थाना प्रभारी को दी और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को। एसपी ने कहा कि उनकी लापरवाही के कारण ही चोरी की यह गंभीर वारदात हुई है। इस मामले में एसपी शिखर चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्तव्यहीनता के आरोप में दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *