JDU-BJP के सांसद समर्थक में नोकझोंक:भागलपुर में रेलवे के कार्यक्रम में हंगामा, अजय मंडल बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण

JDU-BJP के सांसद समर्थक में नोकझोंक:भागलपुर में रेलवे के कार्यक्रम में हंगामा, अजय मंडल बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण

भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर आज साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी ट्रेन (13235/13236) के ठहराव को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सांसद अजय कुमार मंडल और गोड्डा सांसद के समर्थक आमने–सामने हो गए। समर्थकों में नोकझोंक हुई। इसके बाद सांसद अजय मंडल ने कहा है कि ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। इस कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी ट्रेन के शिवनारायणपुर स्टेशन पर ठहराव को लेकर रेलवे प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। प्रोग्राम में मंच से गोड्डा सांसद का नाम लिए जाने पर स्थानीय सांसद के समर्थकों ने आपत्ति जताई। समर्थकों का कहना था कि जब कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद के प्रयासों से जुड़ा है, तो किसी “बाहरी सांसद” का नाम क्यों लिया जा रहा है। दोनों सांसदों के समर्थकों के बीच कहासुनी इसी बात को लेकर दोनों सांसदों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। हालांकि, मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं और रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों की मदद से मामला शांत कराया गया। इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन ठहराव जैसे विकासात्मक मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए, न कि आपसी मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर लाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी और विरोध से एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच गलत भावनाएं उत्पन्न होती हैं, जिसका नुकसान संगठन को हो सकता है। कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, शिव कुमार प्रसाद, पूर्व मुखिया जैनेन्द्र कुमार, इंजीनियर अमन कुमार, भाजपा नेता अशोक गुप्ता समेत रेल संघर्ष समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर आज साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी ट्रेन (13235/13236) के ठहराव को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सांसद अजय कुमार मंडल और गोड्डा सांसद के समर्थक आमने–सामने हो गए। समर्थकों में नोकझोंक हुई। इसके बाद सांसद अजय मंडल ने कहा है कि ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। इस कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी ट्रेन के शिवनारायणपुर स्टेशन पर ठहराव को लेकर रेलवे प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। प्रोग्राम में मंच से गोड्डा सांसद का नाम लिए जाने पर स्थानीय सांसद के समर्थकों ने आपत्ति जताई। समर्थकों का कहना था कि जब कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद के प्रयासों से जुड़ा है, तो किसी “बाहरी सांसद” का नाम क्यों लिया जा रहा है। दोनों सांसदों के समर्थकों के बीच कहासुनी इसी बात को लेकर दोनों सांसदों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। हालांकि, मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं और रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों की मदद से मामला शांत कराया गया। इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन ठहराव जैसे विकासात्मक मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए, न कि आपसी मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर लाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी और विरोध से एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच गलत भावनाएं उत्पन्न होती हैं, जिसका नुकसान संगठन को हो सकता है। कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, शिव कुमार प्रसाद, पूर्व मुखिया जैनेन्द्र कुमार, इंजीनियर अमन कुमार, भाजपा नेता अशोक गुप्ता समेत रेल संघर्ष समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *