गयाजी में उद्योग लगेंगे, युवा को मिलेगा रोजगार:डीएम बोले- उद्यमियों से बात कर रहे, व्यापार का हब बनेगा शहर

गयाजी में उद्योग लगेंगे, युवा को मिलेगा रोजगार:डीएम बोले- उद्यमियों से बात कर रहे, व्यापार का हब बनेगा शहर

गया में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के उद्देश्य से आज रेड क्रॉस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में नए निवेश को आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक गतिविधियों को सशक्त बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार का लक्ष्य गया जिले को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाना है, जिससे आर्थिक विकास के साथ-साथ युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। शहर में उद्योग लगेंगे, जिससे युवा को रोजगार के अवसर मिलेंगे। डीएम ने कहा है कि उद्यमियों से बात कर रहे है। उनसे सलाह ली जा रही है। शहर व्यापार का हब बनेगा। जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उद्योगों के विकास से जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योगों से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि निवेशकों को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बैठक में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई। नगर पुलिस अधीक्षक ने उद्योग क्षेत्रों में सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि उद्यमियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा, आधारभूत संरचना, भूमि की उपलब्धता, बिजली-पानी की आपूर्ति, परिवहन सुविधा और श्रम से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने उद्योग जगत की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में इसे जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। प्रशासन और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय से गया जिले में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है। गया में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के उद्देश्य से आज रेड क्रॉस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में नए निवेश को आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक गतिविधियों को सशक्त बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार का लक्ष्य गया जिले को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाना है, जिससे आर्थिक विकास के साथ-साथ युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। शहर में उद्योग लगेंगे, जिससे युवा को रोजगार के अवसर मिलेंगे। डीएम ने कहा है कि उद्यमियों से बात कर रहे है। उनसे सलाह ली जा रही है। शहर व्यापार का हब बनेगा। जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उद्योगों के विकास से जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योगों से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि निवेशकों को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बैठक में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई। नगर पुलिस अधीक्षक ने उद्योग क्षेत्रों में सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि उद्यमियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा, आधारभूत संरचना, भूमि की उपलब्धता, बिजली-पानी की आपूर्ति, परिवहन सुविधा और श्रम से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने उद्योग जगत की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में इसे जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। प्रशासन और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय से गया जिले में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *