जहानाबाद पहुंचे मुकेश सहनी, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप:NEET छात्रा मौत मामले में कहा – अपराधी बचाए जा रहे, CBI जांच की मांग

जहानाबाद पहुंचे मुकेश सहनी, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप:NEET छात्रा मौत मामले में कहा – अपराधी बचाए जा रहे, CBI जांच की मांग

नीट छात्रा मौत मामले में जहानाबाद में मृतका के परिवार से मिलने पहुंचे वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना को लीपापोती करने और अपराधियों को बचाने में लगी है। साहनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उनके अनुसार, एसआईटी टीम का गठन केवल दिखावा है। डॉक्टरों और हॉस्टल के सदस्यों पर लगाए आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी टीम लगातार पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है, जबकि घटना में शामिल डॉक्टरों और हॉस्टल के उन सदस्यों से कोई पूछताछ नहीं की जा रही है, जिन्होंने सबूत मिटाने का प्रयास किया था। साहनी ने यह भी कहा कि घटना के पहले दिन से ही पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों के बयानों से प्रतीत होता है कि सरकार इस मामले को दबाना चाहती है। ”घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया” उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी तक घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया है और न ही उनसे कोई पूछताछ की गई है। मुकेश साहनी ने दोहराया कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। नीट छात्रा मौत मामले में जहानाबाद में मृतका के परिवार से मिलने पहुंचे वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना को लीपापोती करने और अपराधियों को बचाने में लगी है। साहनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उनके अनुसार, एसआईटी टीम का गठन केवल दिखावा है। डॉक्टरों और हॉस्टल के सदस्यों पर लगाए आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी टीम लगातार पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है, जबकि घटना में शामिल डॉक्टरों और हॉस्टल के उन सदस्यों से कोई पूछताछ नहीं की जा रही है, जिन्होंने सबूत मिटाने का प्रयास किया था। साहनी ने यह भी कहा कि घटना के पहले दिन से ही पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों के बयानों से प्रतीत होता है कि सरकार इस मामले को दबाना चाहती है। ”घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया” उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी तक घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया है और न ही उनसे कोई पूछताछ की गई है। मुकेश साहनी ने दोहराया कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *