बक्सर के डुमरांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना बुधवार शाम करीब पौने चार बजे नगर के वार्ड 24 अंतर्गत झगरू लोहार की गली में हुई। घायल की पहचान 40 वर्षीय मुख्तार रंगरेजा, पिता सुल्तान रंगरेजा के रूप में हुई है। विस्फोट में घायल मुख्तार को पहुंचाया अस्पताल विस्फोट के बाद आनन-फानन में घायल मुख्तार को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने मामले की गहन जांच और विस्फोटक की पड़ताल के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को घटनास्थल पर बुलाया है। पड़ोसी बोले- विस्फोट पटाखा निर्माण के दौरान हुआ पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घर के लोग घायल को लेकर इलाज कराने चले गए, जिस कारण परिजनों का बयान दर्ज नहीं हो पाया। हालांकि, आसपास के लोगों का कहना है कि यह विस्फोट पटाखा निर्माण के दौरान हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पटाखा निर्माण मुख्तार का पुश्तैनी धंधा है और वह पिछले चार दशक से अधिक समय से अपने घर में कई तरह के पटाखे बनाकर बेच रहा था। पुलिस को इस अवैध कारोबार की भनक तक नहीं लगी थी। थानाध्यक्ष ने कहा- जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा जिस जगह यह घटना हुई है, वह काफी रिहायशी और सघन आबादी वाला पुराना मोहल्ला है। ऐसे घनी आबादी वाले इलाके में अवैध तरीके से पटाखा निर्माण होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बक्सर के डुमरांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना बुधवार शाम करीब पौने चार बजे नगर के वार्ड 24 अंतर्गत झगरू लोहार की गली में हुई। घायल की पहचान 40 वर्षीय मुख्तार रंगरेजा, पिता सुल्तान रंगरेजा के रूप में हुई है। विस्फोट में घायल मुख्तार को पहुंचाया अस्पताल विस्फोट के बाद आनन-फानन में घायल मुख्तार को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने मामले की गहन जांच और विस्फोटक की पड़ताल के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को घटनास्थल पर बुलाया है। पड़ोसी बोले- विस्फोट पटाखा निर्माण के दौरान हुआ पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घर के लोग घायल को लेकर इलाज कराने चले गए, जिस कारण परिजनों का बयान दर्ज नहीं हो पाया। हालांकि, आसपास के लोगों का कहना है कि यह विस्फोट पटाखा निर्माण के दौरान हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पटाखा निर्माण मुख्तार का पुश्तैनी धंधा है और वह पिछले चार दशक से अधिक समय से अपने घर में कई तरह के पटाखे बनाकर बेच रहा था। पुलिस को इस अवैध कारोबार की भनक तक नहीं लगी थी। थानाध्यक्ष ने कहा- जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा जिस जगह यह घटना हुई है, वह काफी रिहायशी और सघन आबादी वाला पुराना मोहल्ला है। ऐसे घनी आबादी वाले इलाके में अवैध तरीके से पटाखा निर्माण होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


